मेरठ

Alert: हस्तिनापुर खादर क्षेत्र में हजारों एकड़ फसल जलमग्न, खाली करवाए जा सकते हैं कर्इ गांव

सिंचार्इ मंत्री तक पहुंचा मामला, डीएम आैर एसएसपी ने किया क्षेत्र का दौरा

2 min read
Jul 27, 2018
Alert: हस्तिनापुर खादर क्षेत्र में टूटा गंगा का बांध, हजारों एकड़ फसल जलमग्न, खाली करवाए जा सकते हैं कर्इ गांव

मेरठ। शुक्रवार सुबह से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने जहां शहर को जलमग्न कर दिया, वहीं देहात भी पानी-पानी हो गया। सबसे ज़्यादा प्रभावित हस्तिनापुर गंगा का खादर क्षेत्र हुआ। तेज बारिश की वजह से फतेहपुर प्रेम गांव में गंगा का बांध टूट गया। जिससे हजारों एकड़ फसल पानी मे डूब गई, सिचाई मंत्री के संज्ञान लेने के बाद डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने इलाके का दौरा किया।

ये भी पढ़ें

सांप काटने से मरी थी लड़की, उसे जिंदा करने के लिए तांत्रिक कर रहा था पूजा, अचानक हुआ एेसा कि भाग खड़े हुए लोग

तटबंध इलाकों में अलर्ट जारी

इस दौरान जिले के आला अधिकारियों ने ग्रामीण इलाके के हालात देखे। जहां पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के आसपास देखा गया। बताया जा रहा है कि हरिद्वार के गंगा बैराज से पानी छोड़ा जा रहा है जिसके चलते मेरठ में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। पानी खतरे के निशान के आसपास पहुंच गया है। जिसके चलते तटबंध इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही आसपास रहने वाले लोगों को गंगा से अलग रहने की हिदायत दे दी गई है।

जिला प्रशासन राहत कार्य में जुटा

जिला प्रशासन अपने स्तर पर राहत कार्य के लिए व्यवस्थाओं में जुटा हुआ है। वहीं इलाके के एसडीएम ने फिलहाल तटबंध को ठीक कराने के निर्देश दिए हैं, लेकिन जिस तरह से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है आने वाले समय में कई गांव खाली कराने पड़ सकते हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो हर साल गंगा इसी तरह उफान पर आती है और हजारों बीघा फसल बर्बाद कर देती है। फिलहाल प्रशासन पहले से ही राहत कार्यों में जुटा हुआ है।
यह भी पढ़ेंः बारिश के पानी में डूबी बच्चों से भरी स्कूल की बस, मच गया हड़कंप, फिर चीख-पुकार

ये भी पढ़ें

2019 लोक सभा चुनाव से पहले गन्ना किसानों को नाराज नहीं करना चाहती सरकार, अब देने जा रही ये सुविधा
Published on:
27 Jul 2018 07:38 pm
Also Read
View All