मेरठ

मायावती के इस खास सिपाही ने जेल से रिहा होने के बाद कहा- हमारी सरकार आने दो, भाजपा नेताअाें को एेसे सिखाएंगे सबक

बसपा नेता ने कहा- भाजपा सरकार ने बहुत जुल्म किए, अब वे तैयार रहें  
2 min read
• •
Updated: 28 Sep 2018, 7:40 AM IST
meerut
मायावती के इस खास सिपाही ने जेल से रिहा होने के बाद कहा- हमारी सरकार आने दो, भाजपा नेताअाें को एेसे सिखाएंगे सबक

मेरठ। बसपा सुप्रीमो मायावती के खास सिपाही की जेल से रिहार्इ हो गर्इ है। दो अप्रैल से जिला कारागार में बंद इस बसपा नेता की रिहार्इ रासुका लगाए जाने के बाद इलाहाबाद हार्इकोर्ट के आदेश पर रासुका हटाने आैर रिहार्इ करने के आदेश पर हुर्इ है। जेल से रिहा होने के बाद बसपा नेता ने कहा कि भाजपा से चुन-चुनकर बदले लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जेल में उनके साथ अत्याचार हुए हैं। यह सब भाजपा सरकार में हुआ है। जब प्रदेश में बसपा सरकार आएगी तो भाजपा नेता कुछ भी नहीं झेल पाएंगे।

पूर्व विधायक योगेश वर्मा की हुर्इ रिहार्इ

मायावती के खास सिपाही हस्तिनापुर के पूर्व विधायक योगेश वर्मा की दिल्ली के 'एम्स' से रिहार्इ हो गर्इ। डिप्टी जेलर ने 'एम्स' पहुंचकर पूर्व विधायक की रिहार्इ के आर्डर के अनुसार रिहा किया। एम्स में योगेश वर्मा का पथरी का आॅपरेशन हुआ था आैर वह वहीं पर भर्ती थे। मेरठ पहुंचकर बसपा के पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने साफ कहा कि उन पर भाजपा सरकार ने बहुत अत्याचार किए हैं। आठ थानों में 14 झूठे मुकदमे दर्ज कराकर मुझे पूरी तरह बर्बाद करने की साजिश रची। उन्होंने कहा कि जब बसपा की सरकार आएगी तब भाजपा के नेता धारा 151 का मुकदमा भी नहीं झेल पाएंगे। भाजपा नेताआें से चुन-चुनकर बदला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा उनकी हत्या की साजिश जेल में रच रही थी। अनुसूचित जाति की महिला महापौर बनी है तो भाजपा इसे पचा नहीं पा रही है।

जलियांवाला बाग कांड भी नहीं हुआ एेसा

बसपा के पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि दो अप्रैल को एससी-एसटी एक्ट के विरोध में दलित समाज के बंद के दौरान पुलिस ने जिस तरह से लाठियां चलार्इ, वैसा तो जलियांवाला बाग कांड में भी नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि जो कुछ दो अप्रैल को हुआ, वह भाजपा आैर आरएसएस के लोगों की देन था।

Published on: