26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा विधायक संगीत सोम के समर्थकों ने मोदी आैर योगी सरकार पर की एेसी टिप्पणी, आपने कभी सुनी नहीं होगी

सरधना विधायक से मिलने के लिए काफी संख्या में मिलने आए पार्टी नेता आैर समर्थक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 27 Sep 2018, 7:33 PM IST

meerut

भाजपा विधायक संगीत सोम के समर्थकों ने मोदी आैर योगी सरकार पर की एेसी टिप्पणी, आपने कभी सुनी नहीं होगी

मेरठ। सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम के मेरठ कैंट स्थित आवास पर पहले निष्क्रिय ग्रेनेड बम फेंकने आैर फिर अंधाधुंध फायरिंग होने के बाद उनके समर्थकों में जबरदस्त गुस्सा है। यह गुस्सा गुरुवार को उनके आवास पर विधायक से मिलने के दौरान दिखार्इ दिया। उन्होंने सरधना विधायक के आवास पर हमले को बड़ी गंभीरता से लिया आैर एेसी-एेसी टिप्पणी कर डाली कि जो शायद आपने कभी सुनी भी नहीं होगी। हालांकि उन्होंने कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से मना कर दिया, लेकिन विधायक के संगीत सोम के इन समर्थकों में जितना गुस्सा बुधवार की रात हमले के बाद से दिखा है, वैसा पहले कभी नहीं देखा गया।

यह भी देखेंः संगीत सोम के आवास पर ग्रेनेड फेंकने की घटना के बाद जांच में जुटी टीम

यह भी देखेंः ग्रेनेड फेंकने की घटने के बाद संगीत सोम से मिलने पहुंचे लोग

मोदी-योगी सरकार में हो रहे विधायक पर हमले

सुबह करीब ग्यारह बजे सरधना क्षेत्र से विधायक संगीत सोम के मेरठ कैंट स्थित आवास पर पहुंचे कुछ बुजुर्ग समर्थकों ने कहा कि मोदी आैर योगी सरकार को तो देख लिया है। अब आैर क्या देखें। मोदी-योगी सरकार में उनके ही विधायक पर हमला हो रहा है, अब कहने को बचा ही क्या है। आम आदमी के लिए अब क्या है। एक अन्य बुजुर्ग समर्थक ने कहा कि जब इतने सिक्याेरिटी वाली जगह पर हमारे विधायक के घर पर ये काम कर सकते हैं, तो मोदी आैर योगी क्या कर रहे हैं। अगर हमारे विधायक के साथ कुछ उंच-नीच हो जाता तो क्या होता। एक अन्य बुजुर्ग समर्थक ने इन्हें शांत किया कि पार्टी की बातें एेसे सबके सामने नहीं करते। इस पर पहले बुजुर्ग समर्थक ने कहा कि हमले में कुछ गलत हो जाता तो क्या मोदी आैर योगी जवाब देते। यह कहते हुए वह बुजुर्ग वहां से निकल गए।

यह भी पढ़ेंः बड़ी खबरः भाजपा विधायक संगीत सोम पर हमले के बाद एसएसपी ने पांच पुलिसकर्मियों पर की यह बड़ी कार्रवार्इ, बढ़ार्इ गर्इ सुरक्षा

दिनभर मिलने वालों का लगा रहा तांता

सरधना विधायक संगीत सोम के घर पर हमला होने के बाद उनसे मिलने वालों का दिनभर तांता लगा रहा। इसमें पार्टी के नेता, कार्यकर्ता आैर समर्थक शामिल रहे। हालांकि बुधवार की देर रात हमला होने के बाद से घर के आसपास सुरक्षा आैर चाक-चौबंद कर दी गर्इ। सुरक्षा एंजेसियां आैर पुलिस टीमें हमलावरों की जांच में जुटी रही।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग