मेरठ

प्रियंका गांधी और चंद्रशेखर की मुलाकात से आग बबूला मायावती, ले सकती हैं बड़ा फैसला

-प्रियंका की चंद्रशेखर से मुलाकात पर भड़कीं मायावती -मुलाकात का कांग्रेस पर पड़ सकता है साइड इफेक्ट -रायबरेली-अमेठी से भी उतार सकते हैं प्रत्याशी
2 min read
• •
Updated: 14 Mar 2019, 9:53 AM IST
meerut
प्रियंका गांधी और चंद्रशेखर की मुलाकात से आग बबूला मायावती, ले सकती हैं बड़ा फैसला

मेरठ। लोकसभा चुनाव में यूपी के राजनीतिक समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। एक ओर सपा-बसपा-रालोद गठबंधन कर चुनाव लड़ रहे हैं। तो कांग्रेस बीजेपी को मात देने के लिए अकेले ही मैदान में है। लेकिन बुधवार को भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर से प्रियंका गांधी वाड्रा की मुलाकात ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। जहां इस मुलाकात के बाद मायावती आग बबूला हो गईं हैं, वहीं अब बसपा सुप्रीमों मायावती ने सपा नेता अखिलेश यादव से मुलाकात की है। इतना ही नहीं खबर है कि गठबंधन अब रायबरेली और अमेठी से भी प्रत्याशी उतराने पर फैसला ले सकती है।

दरअसल कहा जा रहा है कि बसपा सुप्रीमों मायावती कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर रावण से मुलाकात पर खासी नाराज हैं। इस मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव में कांग्रेस चंद्रशेखर को मैदान में उतर सकती है। इतना ही नहीं अगर चंद्रशेखर नहीं माने तो कांग्रेस उनसे गठबंधन भी कर सकती है।

हालाकि प्रिंयका गांधी से मुलाकात के बाद चन्द्रशेखर ने कहा कि वह किसी से राजनीतिक मुलाकात नहीं करते। उन्हें तो उनके साथ आए लोगों के नाम भी नहीं मालूम। उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी से उनकी ज्यादा बात नहीं हुई। प्रियंका गांधी ने ही उनका हाल-चाल जाना और उनके संघर्ष के बारे में बात की। इस मुलाकात के दौरान राजनीति पर कोई बात नहीं हुई।

हालाकि इन मुलाकात के बाद मायावती ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की। जिसके बाद अखिलेश ने एक फोटो ट्वीट कर लिखा कि आज एक मुलाकात महापरिवर्तन के लिए...। अटकलें मायावती का दबाव है कि रायबरेली में सोनिया गांधी और अमेठी में राहुल गांधी के खिलाफ प्रत्याशी उतारे जाएं। सूत्रों के मुताबित इस दौरान चुनावी रैलियों को लेकर भी चर्चा हुई। जिसके तहत होली के बाद गठबंधन चुनावी रैली की शुरूआत करेगी।

Updated on:
14 Mar 2019, 9:53 AM IST
Published on: