मेरठ

मायावती ने बसपा में शामिल इस पूर्व सपा विधायक का टिकट काटने की कर ली तैयारी, पीछे है ये खास वजह

पार्टी की बीडीसी सदस्य ने लगाए थे गंभीर आरोप आैर चेतावनी के बाद लिया यह निर्णय  
2 min read
• •
Updated: 27 Dec 2018, 9:24 AM IST
meerut
मायावती ने बसपा में शामिल इस पूर्व सपा विधायक का टिकट काटने की कर ली तैयारी, पीछे है ये खास वजह

मेरठ। 22 दिसंबर को बसपा में शामिल सपा पूर्व विधायक के आते ही बसपा में खलबली मच गर्इ है। पहली बार एेसा हुआ है जब बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपनी पार्टी में शामिल करने पर एक सप्ताह के भीतर ही कार्रवार्इ कर दी हो आैर उसे दिए गए पद से हटा दिया गया हो। मायावती की इस कार्रवार्इ से बसपा में राजनीति गरमा गर्इ है।

रुचि वीरा के खिलाफ मायावती का एक्शन

सपा की पूर्व विधायक रुचि वीरा 22 दिसंबर को बसपा में शामिल की गर्इ थी। उनके शामिल हाेने से पहले ही बसपा में विरोध शुरू हो गया था, क्योंकि रुचि वीरा बसपा में इस शर्त पर शामिल हो रही थी कि वह बिजनाैर लोक सभा सीट से बसपा से उम्मीदवार बनना चाह रही थी। सपा-बसपा गठबंधन के बाद बिजनौर सीट बसपा के खाते में आ रही है। इस स्थिति को भांपते हुए सपा की पूर्व विधायक रुचि वीरा ने बसपा ज्वाइन की थी। उनका विरोध बसपा के पूर्व विधायक इकबाल ठेकेदार आैर मुरादाबाद मंडल के मुख्य जोन प्रभारी जितेंद्र सागर ने किया था। इसके पीछे वजह यह थी कि पार्टी के पूर्व विधायक इकबाल ठेकेदार भी बिजनौर से लोक सभा चुनाव में उम्मीदवार बनना चाह रहे थे। मायावती ने दोनों को अनुशासनहीनता वजह बताते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद सपा विधायक रुचि वीरा को बसपा में शामिल किया था। निष्कासित बसपा के दोनों नेताआें ने जो आरोप लगाए थे, पार्टी हार्इकमान उन पर निगरानी रख रहा था। यही वजह है कि रुचि वीरा को अब पार्टी की बिजनौर लोक सभा प्रभारी पद से हटाने का निर्णय लिया गया।

बीडीसी सदस्य ने हत्या का आरोप लगाया

बिजनौर की बीडीसी सदस्य सरोज देवी ने आरोप लगाया है कि बसपा में शामिल की गर्इ रुचि वीरा ने उनके पति की हत्या करवार्इ है आैर यदि बिजनौर लोक सभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया तो परिवार समेत वह आत्मदाह कर लेंगी। बीडीसी सदस्य के पुत्र अंकुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि ब्लाॅक प्रमुख चुनाव में उसकी मां का वोट अपने पक्ष में करने के लिए उसके घर पर हमला करवाया गया था आैर तीन फरवरी को उसके पिता की हत्या करा दी गर्इ थी। हालांकि रुचि वीरा ने इसे साजिश बताया है। पार्टी नेताआें का कहना है कि मामला अनुसूचित जाति का है, इसलिए इन आरोपों की जांच की जाएगी, लेकिन बिजनौर लोक प्रभारी के तौर पर फिलहाल कोर्इ प्रभारी नियुक्त नहीं है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला