मेरठ

मायावती ने महागठबंधन का धर्म निभाने की अपील की, कहा- मौकापरस्तों को उखाड़ फेंकने का समय आ गया

महागठबंधन उम्मीदवार याकूब कुरैशी के समर्थन में रैली देश के मौजूदा हालात की जिम्मेदार भाजपा-कांग्रेस मेरठ के लोग मेयर चुनाव में दिलायी जीत को दोहराएं
2 min read
• •
Updated: 8 Apr 2019, 3:31 PM IST
meerut
मायावती ने महागठबंधन का धर्म निभाने की अपील की, कहा- मौका परस्तों का उखाड़ फेंकने का समय आ गया

मेरठ। मेरठ के हापुड़ रोड स्थित भवानी कोल्ड स्टोरेज के पास पड़े खाली मैदान में आज बसपा की चुनावी रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को बसपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने संबोधित किया। मायावती ने इस दौरान कहा कि आजादी के बाद से अब तक केंद्र और प्रदेशों में अधिकांश भाजपा और कांग्रेस की सरकारें ही रही है। आज वह समय आ गया है जब ऐसी मौकापरस्त सरकारों को उखाड़ फेंकना है।

उन्होंने उपस्थित भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि आपको महागठबंधन की मर्यादा का ध्यान रखना है। किसी भी हालत में आपको प्रत्याशी याकूब कुरैशी को जिताना है। महागठबंधन के धर्म को निभाना। उन्होंने कहा कि आज जो भी देश के हालात हैं उनका जिम्मेदार भाजपा और कांग्रेस है। दोनों ही पार्टियों ने देश का नुकसान किया है। उन्होंने रैली में उपस्थित लोगों से अपील की कि आने वाली 11 अप्रैल को पश्चिम उप्र में महागबंधन को मजबूती से जिताएं। बसपा प्रमुख मायावती ने भाजपा और कांग्रेस जमकर निशाना साधा। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि चौकीदार की नाटकबाजी भी भाजपा को उप्र में नहीं जिता पाएगी। सबसे पहले तो केंद्र और भाजपा को फिर से सत्ता में आने से रोकना है, जिसके चलते गठबंधन प्रत्याशी को भारी वोटों से जिताना है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस ने ऐसे लोगों को टिकट दिया है, जो गठबंधन के वोट काटे और भाजपा का रास्ता साफ हो।

मायावती ने मंच से कहा कि मेरठवासियों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरठ वालों ने बसपा को मेयर की सीट दिलवाई है। अब मेरठवासी ही बसपा को लोकसभा की सीट दिलवाएंगे। मायावती ने कहा कि अब देश की जनता भाजपा और उसके चौकीदार को समझ चुकी है। इसलिए अब अधिक बहकावे में आने वाली नहीं है। भाजपा ने अपने पांच साल के कार्यकाल में देश को जातिवाद में तोड़ने का काम किया है।

Updated on:
8 Apr 2019, 3:31 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला