मेरठ

चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में तुर्की से मिले इनपुट पर सीबीआई का मेरठ में छापा

चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में तुर्की की राजधारी अंकारा से मिले इनपुट पर सीबीआइ ने मेरठ में छापा मारा। आरोपी चाइल्ड पोर्नोग्राफी साहित्य आनलाइन भेजता था।

less than 1 minute read
Feb 04, 2023
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में सीबीआई का छापा

मेरठ निवासी एक युवक चाइल्ड पोर्नोग्राफी सामग्री आनलाइन भेजा करता था। आरोप है कि युवक ने तुर्की में भी चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित अश्लील साहित्य भेजा।

खुफिया इनपुट मिलने के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आरोपी को मेरठ से पकड़ लिया। सीबीआइ ने लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के जाकिर कालोनी में छापा मारा। आरोपी चाइल्ड पोर्नोग्राफी आनलाइन अश्लील प्रतिबंधित सामग्री बेचने का काम करता था।

सीबीआइ ने पूछताछ के बाद आरोपी का मोबाइल कब्जे में ले लिया और उसे छोड़ दिया। सीबीआइ ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी अश्लील साहित्य परोसने पर निसार के खिलाफ आइटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।


तुर्की भेजता था आनलाइन चाइल्ड पोर्नोग्राफी साहित्य
खुफिया एजेंसी को तुर्की की राजधानी अंकारा से चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में इंटरनेट पर प्रतिबंधित सामग्री की बिक्री और वितरण के बारे में इंटरपोल से इनपुट मिले। इसके बाद सीबीआइ को लगाया गया। सीबीआइ टीम ने मेरठ पहुंचकर लिसाड़ी गेट पुलिस की मदद ली।

जाकिर कालोनी से निसार सैफी को चौकी में लाया गया। सीबीआइ टीम ने निसार से करीब दो घंटे तक पूछताछ की। सीबीआइ की टीम ने आरोपी निसार का मोबाइल कब्जे में लिया। उसके बाद उसको छोड़ दिया गया।

प्रतिबंधित साइट्स कर रहा था प्रयोग
पुलिस के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी अश्लीलता बांट रहा था। सीबीआइ ने निसार के वाट्सअप, इंस्टाग्राम की जांच की है।

सीओ कोतवाली अमित राय ने बताया कि चाइल्ड पोर्नोग्राफी संबंधी अश्लील साहित्य भेजने के साथ चाइल्ड पोर्नोग्राफी की 200 प्रतिबंधित साइट्स का उपयोग निसार कर रहा था।

Published on:
04 Feb 2023 05:24 pm
Also Read
View All