28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ज्वैलरी शोरूम में घुसे चोरों से नहीं टूटी तिजोरी, जाते हुए लिखा- सॉरी बोस, हमें सफलता ना मिल सकी

मेरठ में चोर एक ज्वैलरी शोरूम में चोरी करने में कामयाब नहीं हो पाए। जिस वजह से उन्होंने दुकानदार के लिए दीवार पर नोट लिखा, “हम चोरी करने में सफल नहीं हो पाए उसके लिए सॉरी।”
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 3 Feb 2023, 11:46 AM IST

ura.jpg

मेरठ में चोरी की कोशिश की एक घटना सामने आई है। चोरों का एक गैंग सुरंग खोदकर ज्वैलर की दुकान में चोरी करने के लिए दाखिल हुए। यहां रखी तिजोरी को उन्होंने तोड़ने की कोशिश की लेकिन वो ऐसा ना कर सके। ऐसे में चोरों ने खुद पर लिख दिया कि उन्होंने चोरी की कोशिश की लेकिन तिजोरी नहीं टूटी।

चोरी में मिले 5 हजार रुपए और आर्टिफिशियल ज्वैलरी
मेरठ के परतापुर के समीप मोहकमपुर में रहने वाले दीपक लोधी की घर से कुछ ही दूर दीपक ज्वेलर्स एंड जनरल स्टोर की एक दुकान है। गुरुवार की रात चोरों का गैंग नाले से सुरंग बनाकर दुकान में घुसा। चोरों ने पूरी दुकान छानी पर उनके हाथ कोई बड़ी रकम नहीं लगी।

दुकान से उन्हें 5 हजार रुपए कैश और 45 हजार रुपए की आर्टिफिशियल ज्वेलरी ही मिली जिसे वह चोरी कर ले गए। इस दौरान चोरों ने तिजोरी को तोड़ने की कोशिश कि लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाए। चोरो ने दीवार पर लिखा, सॉरी, हम तिजोरी नहीं तोड़ पाए।

सामान न चुराने पर लिखा सॉरी
शुक्रवार सुबह जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने के लिए आया। तब दुकानदार ने देखा अंदर एक गड़्डा हो रखा है। दुकान में तिजोरी के पास एक नोट पड़ा है। जिसे चोर छोड़कर गए थे। इस लेटर में चोरों ने लिखा था कि हम चुन्नू-मुन्नू सुरंग चोर गिरोह के हैं। हम आपकी दुकान में चोरी करने में सफल नहीं हो सके, इसके लिए सॉरी। 'हमें अपना नाम कमाना है, कुछ सामान लेकर नहीं जा रहे हैं'। पूरा लेटर चोरों ने इंगलिश में लिखा था।

दीपक ज्वेलर्स के मालिक का कहना है कि उनकी दुकान में चौथी बार चोरी हुई है। जिसका पुलिस आज तक कोई खुलासा नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि अगर घटना का खुलासा नहीं हुआ तो वो दुकान बंद कर देंगे।

यह भी पढ़ें: रात को रामपुर की गलियों में निकलती है न्यूड गर्ल, बजा देती है किसी का भी डोरबेल, वीडियो देख लोग दहशत में

अनोखी चोरी पर पुलिस ने क्या की कार्रवाई
पुलिस ने बताया, "हमने दुकान मालिक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है जल्द ही पूरा गैंग हमारी गिरफ्त में होगा।"

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग