28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रात कोे रामपुर की गलियों में निकलती है न्यूड गर्ल, बजा देती है किसी का भी डोरबेल, वीडियो देख लोग दहशत में

मपुर में एक न्यूड गर्ल रोड पर घूम रही है। बाल खोलकर लोगों के घरों की घंटी बजाती है। जो दरवाजें खोलते हैं उन्हें फंसाने की बात करती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 3 Feb 2023, 9:23 AM IST

newcover.jpg

रामपुर के मिलक नगर में कुछ दिनों से एक न्यूड लड़की सड़कों पर घूम रही है। यह रात 1 बजे से 3 बजे के बीच ही रोड पर घूमती है। न्यूड गर्ल पिछले 4 दिनों से रोड पर घूम रही है। उसके न्यूड घूमने के कई CCTV फुटेज सामने आए हैं। वह आधी रात को लोगों के घरों की घंटियां बजाती है।

न्यूड गर्ल की दहशत इतनी है कि लोगों ने आधी रात को दरवाजा खोलना ही बंद कर दिया है। लड़की को कोई भूत तो कोई उसे मेंटली डिस्टर्ब बता रहा है। किसी का कहना है कि उसके साथ कोई बड़ा हादसा हुआ है और वह किसी की तलाश कर रही है। इसको लेकर शहर में तरह-तरह की बातें हैं लेकिन पूरे भरोसे से कोई कुछ नहीं कह पा रहा है।

इस लड़की की सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पूर्व सभासद के साथ कई लोगों ने पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर लड़की को ढूंढने की कोेशिश शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता का कहना है कि CCTV वीडियो पुलिस को दे दिया गया है। वीडियो में बिना कपड़ों के एक महिला बाल खोले हुए रास्ते पर चलती दिख रही है।

लोगों के घर की बजाती है डोर बैल
नसीराबाद वार्ड-4 की रहने वाली पूर्व सभासद सीमा ने पुलिस को बताया, “29 जनवरी की रात करीब 1:38 बजे मेरे घर की डोरबेल बजी। मैं गेट पर पहुंची और बराबर की खिड़की से देखा कि बिना कपड़ों की एक लड़की खड़ी थी। मैंने पूछा कौन है? इस पर उसने कहा कि दरवाजा खोलो, नहीं तो पूरे परिवार को फंसा दूंगी। यह सुनकर मैं डर गई और दरवाजा नहीं खाेला।''

उन्होंने बताया, ''वह करीब 2 मिनट तक गेट पर ही खड़ी रही। फिर मैंने घर के सभी लोगों को जगाया और गेट पर लेकर आई, तो वह लड़की जा रही थी। इसके करीब 5 मिनट बाद पुलिस और एक बाइक पर सवार दो युवक निकले। किसी ने उसे टोका नहीं। पूरा मामला मेरे घर और मोहल्ले में लगे CCTV कैमरों में कैद हुआ है। मेरे घर के लोग उस दिन के बाद से डरे हुए हैं।"

पुलिस के भी मिस्ट्री बनी लड़की
मिलक थाना अध्यक्ष राजीव बैंसला ने बताया, “इस मामले की जांच के लिए महिला और पुरुष की अलग-अलग पुलिस टीमें बनाई गई हैं। साथ ही रात में गश्त बढ़ा दी गई है। लेकिन, अब तक वह पकड़ में नहीं आई है। वीडियो में युवती का चेहरा पहचानने में नहीं आ रहा है। उसके बाल काफी फैशनेबल अंदाज में कटे हुए हैं। फिर भी लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। इस बार जब भी वह लड़की नजर आए, तो सीधे पुलिस को सूचना दें।”

महिला मिले तो उसे कपड़े पहनाकर बैठा लें- रवि खोखर
सीओ रवि खोखर ने कहा, "किसी को भी अगर महिला मिले, तो वह पहले उसको कपड़े पहना दे। उसके साथ किसी भी प्रकार की बुरा बर्ताव न करें। साथ ही पुलिस और 112 नंबर पर सूचना दें। महिला के साथ कुछ गलत हुआ है तो उसे न्याय जरूर मिलेगा।”

बड़ी खबरें

View All

रामपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग