
मेरठ की नेशनल कबड्डी प्लेयर 1.5 महीने से लापता, PC- Patrika
मेरठ : राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी और इंटरमीडिएट छात्रा अनुष्का के लापता होने का मामला अब गंभीर रूप ले चुका है। करीब 1.5 महीने बीत जाने के बावजूद अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिवार अब बेहद परेशान है और पुलिस प्रशासन से बेटी की सकुशल वापसी की गुहार लगा रहा है। अनुष्का मेरठ में रहकर पढ़ाई करती थी। उसने किराए पर कमरा ले रखा था। वह कबड्डी की नेशनल लेवल की प्लेयर थी। लेकिन, 1.5 महीने से अनुष्का से संपर्क न होने पर परिवार के लोग काफी परेशान हैं।
दौराला थाना क्षेत्र के रहने वाले नेत्रपाल सिंह की बेटी अनुष्का कंकरखेड़ा क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही थी। अनुष्का कबड्डी की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी है और खेल के मैदान में पहले ही अपनी पहचान बना चुकी है।
परिवार के अनुसार, अनुष्का 16 अप्रैल 2026 से लापता है। उसके मोबाइल फोन लगातार बंद चल रहा है। परिवार ने खुद काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर 18 मई को कंकरखेड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।
परिजनों का कहना है कि शिकायत दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की। लंबे समय तक कोई प्रगति न होने पर उन्होंने शनिवार को मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र सौंपा।
परिवार ने SSP से आग्रह करते हुए कहा, 'साहब मेरी बेटी ला दो… वह राष्ट्रीय खिलाड़ी है, 1.5 महीने हो गए हैं, हमें उसकी कोई खबर नहीं मिल रही है।' कृपया आप हमारी मदद करें और जल्द से जल्द मेरी बेटी को हमारे पास ला दें।
पुलिस के अनुसार अनुष्का की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। विभिन्न संभावित स्थानों पर जांच की जा रही है और तकनीकी माध्यमों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि छात्रा का जल्द पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने परिवार को भरोसा दिलाया है कि अनुष्का की जल्द बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
Updated on:
30 May 2026 04:01 pm
Published on:
30 May 2026 04:01 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
