16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाजियाबाद में युवक की हत्या पर बोले ओपी राजभर, अखिलेश यादव को पूछना चाहिए उनके वोटर ऐसा क्यों कर रहे?

Surya Chauhan murder case Ghaziabad : गाजियाबाद के खोड़ा में छात्र सूर्या चौहान की निर्मम हत्या पर गरमाई सियासत! मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, लगाया 'MY' फैक्टर से जुड़ा बड़ा आरोप।
2 min read
Google source verification
Murder

गाजियाबाद में नाबालिग की चाकू से गोदकर हत्या, PC- Patrika

गाजियाबाद(Surya Chauhan murder case Ghaziabad) : गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में ईद के दिन 11वीं कक्षा के छात्र सूर्या चौहान की चाकू मारकर निर्मम हत्या के मामले पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है।

राजभर ने कहा, 'अखिलेश यादव जी को इस पर बोलना चाहिए कि उनके वोटर हैं, ऐसी हत्या क्यों कर रहे हैं? कहीं मुसलमान मार रहा है तो कहीं यादव मार रहा है। उनका MY पूरे प्रदेश में आतंक मचाया है।'

उन्होंने आगे कहा, 'अभी चंदौली में उनके ही पार्टी नेता के घर में घुसकर सपा नेता ने पिटाई कर दी। आए दिन इनकी घटनाएं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनका PDA असफल है। केवल MY फैक्टर को दबाने के लिए लोगों का दिमाग भटकाने के लिए PDA-PDA चिल्ला रहे हैं।'

खोड़ा की नवनीत विहार कॉलोनी में 28 मई को दोपहर करीब 3:30 बजे सूर्या चौहान (17 वर्ष) को उसके दोस्त मुख्य आरोपी और उसके साथियों ने चाकू से हमला कर दिया।

बकरा हलाल होते देखा है?

शिकायत के अनुसार, मुख्य आरोपी ने सूर्या को बुलाया और कहा- 'बकरा हलाल होते देखा है?' जब सूर्या ने मना किया तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू की और अचानक पेट में चाकू घोंप दिया। चाकू पेट में फंसा रहने के बावजूद सूर्या करीब 200 मीटर तक भागा, लेकिन आरोपियों ने पीछा करके चाकू निकाला और उसके पेट व शरीर पर पांच-छह बार और वार किए। सूर्या को नोएडा के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां शुक्रवार दोपहर उसने दम तोड़ दिया।

इलाज के दौरान हो गई युवक की मौत

इंदिरापुरम एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया, '28 मई को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं।' मुख्य आरोपी अभी फरार है, जबकि पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

सूर्या का परिवार एटा के सुखवाबाद का रहने वाला है। पिता का पहले ही निधन हो चुका है। मां, बहन और भाई के साथ वह खोड़ा में रहता था। घटना के बाद इलाके में तनाव है और पुलिस बल तैनात किया गया है।