
प्रतीकात्मक तस्वीर
Ghaziabad Murder Case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के खोड़ा क्षेत्र में हुई एक हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जानकारी के अनुसार, नवनीत विहार इलाके में एक युवक पर चाकू से हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों का आरोप है कि हमला करने वाले युवक ने वारदात के दौरान धार्मिक टिप्पणी भी की। घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी ने हमला करते समय बकरीद का जिक्र करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उसने कहा कि बकरीद है आज इसे हलाल करते हैं। इसके बाद मामला और ज्यादा संवेदनशील हो गया। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों में नाराजगी बढ़ गई और बड़ी संख्या में लोग न्याय की मांग करने लगे।
चाकू के हमले में युवक को गंभीर चोटें आई थीं। स्थानीय लोग उसे तुरंत पसा के होस्पिटल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत बहुत नाजुक बताई। काफी प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
घटना की खबर फैलते ही कई हिंदू संगठनों के लोग और स्थानीय निवासी खोड़ा थाने पहुंच गए। लोगों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और मामले की पूरी जांच कराने की मांग की। उनका कहना था कि ऐसी घटनाओं से इलाके का माहौल खराब होता है, इसलिए दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिलनी चाहिए। कुछ समय के लिए थाने के बाहर लोगों की भीड़ जमा रही और माहौल गर्म रहा, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर स्थिति को संभाल लिया।
वारदात के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए मुख्य आरोपी समेत कुछ अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और किसी भी तथ्य को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चश्मदीदों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
आरोपी और मृतक अलग-अलग समुदायों से होने की बात सामने आने के बाद इलाके का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो गया है। किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। बड़े अधिकारी भी लगातार हालात पर नजर रखे हुए हैं और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।
Updated on:
29 May 2026 03:06 pm
Published on:
29 May 2026 03:05 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
