26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ससुर-बहू की बढ़ रही थी नजदीकियां, बेटे ने दोनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, बच्चे को भी अपना मानने से किया इनकार

Father Daughter In Law Relationship: बुलंदशहर के कलंदरगढ़ी गांव में हुए डबल मर्डर केस में जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। ससुर-बहू के बीच नजदीकियों, पारिवारिक विवाद और नवजात बच्चे को लेकर हुए तनाव को पुलिस मामले की वजह मान रही है।

3 min read
Google source verification
Bulandshahr Double Murder Case

प्रतीकात्मक तस्वीर

Bulandshahr Double Murder: हाल ही में रविवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र के कलंदरगढ़ी गांव में एक डबल मर्डर का केस सामने आया था। इस मामले में बेटे मोमिन ने अपने पिता रियाजुद्दीन और पत्नी सना की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के एक दिन बाद ही पुलिस के जांच-पड़ताल करने पर चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। जांच में सामने आया है कि निकाह के सात महीनों बाद ही परिवार में विवाद शुरू हो गया था। जांच में ससुर-बहू की नजदीकियां बड़ी वजह निकलकर सामने आई है। साथ ही नवजात बच्चे को लेकर विवाद और झगड़ों ने इस मामले को और उलझा दिया है।

निकाह के 7 महीने बाद हुई विवाद की शुरुआत

पुलिस जांच के अनुसार, मोमिन और सना का निकाह 14 फरवरी 2025 को हुआ था। शुरुआत में सब कुछ सही था लेकिन सात महीने बाद परिवार में तनाव बढ़ने लगा। पुलिस का दावा है कि इसी दौरान रियाजुद्दीन और सना के बीच बढ़ती नजदीकियों की जानकारी परिवार के लोगों को मिली थी। इसके बाद घर में अक्सर विवाद होने लगा और रिश्तों में खटास बढ़ती चली गई।

मां के शक से खुला पूरा मामला

जांच में सामने आया है कि सबसे पहले रियाजुद्दीन की पत्नी किस्वर को दोनों पर शक हुआ था। उन्होंने इस बारे में अपने बेटे मोमिन को भी बताया था। इसके बाद परिवार में कई बार कहासुनी हुई। पुलिस के अनुसार, अक्टूबर में ससुर-बहू को आपत्तिजनक हालत में देखा गया था जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया था कि सना को उसके मायके भेज दिया गया था और तलाक तक की नौबत आ गई थी। हालांकि बाद में दोनों परिवारों के बीच बातचीत के बाद सना फिर ससुराल लौट आई थी।

किस्वर ने जब अपने पति रियाजुद्दीन से इस मामले को लेकर बात की तो उन्होंने रियाजुद्दीन को कहा कि अगर यही सब करना है तो घर के बाहर जाकर करो। इसका जवाब देते हुए रियाजुद्दीन ने कहा कि यह घर उसके नाम है और यह कहते हुए उन्हें ही घर सेबाहर निकालने की धमकी दी।

रोज व्हाट्सएप चैट पढ़ता था पति

बताया जा रहा है कि मोमिन ने पत्नी का व्हाट्सएप अपने लैपटॉप से लिंक कर रखा था और वह हर रोज चैट पढ़ता था। जांच में सामने आया है कि सना और रियाजुद्दीन व्हाट्सएप पर मैसेज और वॉयस मैसेज के जरिए बात करते थे। अब पुलिस इन्हीं इन्हीं चैट और डिजिटल रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

सना के मायके वालों ने दिया था आश्वासन

जब परिवार को इस पूरे मामले की जानकारी मिली तो दोनों पक्षों के बीच बातचीत कर मामला सुलझाने की कोशिश की गई थी। सना के मायके वालों ने आश्वासन दिया कि आगे से कभी ऐसा नहीं होगा। लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद घर के अंदर तनाव खत्म नहीं हुआ और रिश्तों को लेकर विवाद लगातार बना रहा।

नवजात बच्चे को लेकर भी बढ़ गया था तनाव

जांच में यह भी सामने आया है कि 10 मई को सना ने एक बेटे को जन्म दिया था। जब 16 मई को अस्पताल से जब वह घर गई तो आरोप है कि मोमिन ने बच्चे को अपना मानने से इनकार कर दिया था। इसी बात को लेकर परिवार में विवाद और बढ़ गया। दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिशें भी हुईं, लेकिन मामला नहीं सुलझ सका।
चौंकाने वाली बात यह रही कि रविवार को हुई वारदात के बाद सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मोमिन ने खुद ही पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस परिवार के बयानों और अन्य सबूतों के आधार पर पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग