
प्रतीकात्मक तस्वीर
Mukundpur Murder Case: दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके से एक ऐसी दिल दहला देने वाली जिसने पारिवारिक रिश्तों पर सवाल खड़ा कर दिया है। यहां एक पिता ने अपनी ही 10 साल की बच्ची की हत्या कर दी। पुलिस के सामने पिता बच्ची के अपहरण होने की कहानी गढ़ रहा थी, लेकिन जैसे-जैसे मामले की परतें खुलीं, ममाले की असलियत सामने आ गई। आरोप है कि वह अपनी दूसरी बेटी के पैदा होने से नाराज था और इसी वजह से उसने अपनी बेटी को मार दिया। पुलिस जांच में सच सामने आने के बाद सब हैरान रह गए हैं।
बेटी की हत्या करने के बाद आरोपी पिता ने खुद को बचाने के लिए झूठ का पूरा जाल बुन दिया। उसने घरवालों, पड़ोसियों और पुलिस को बताया कि उसकी 10 महीने की बच्ची अचानक घर से गायब हो गई है। आरोपी ने दावा किया कि शायद कोई बच्ची को उठाकर ले गया है। शक से बचने के लिए वह खुद भी पुलिस के साथ बच्ची को ढूंढने का दिखावा करता रहा। बच्ची के गायब होने की खबर फैलते ही सभी लोग उसकी तलाश में जुट गए, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि इस वारदात के पीछे खुद उसका पिता ही है।
मामले की जांच शुरू होने के बाद पुलिस ने परिवार के लोगों और आसपास रहने वालों से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को पिता की बातों और उसके व्यवहार पर शक होने लगा। वह बार-बार अलग-अलग बातें बता रहा था, जिससे पुलिस को लगा कि वह सच छिपाने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की। काफी देर तक सवाल-जवाब होने के बाद आरोपी टूट गया और उसने कबूल कर लिया कि उसी ने अपनी 10 महीने की मासूम बेटी की हत्या की है।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि बेटी की हत्या करने के बाद उसने उसका शव घर के सेप्टिक टैंक में फेंक दिया था। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और टैंक की जांच शुरू की। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने मासूम बच्ची का शव बरामद कर लिया। जैसे ही इस बात का खुलासा हुआ, लोग यह सुनकर हैरान रह गए कि एक पिता अपनी ही 10 महीने की बेटी के साथ इतनी बेरहमी कैसे कर सकता है।
दिल्ली पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Published on:
25 May 2026 09:27 am
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
