25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaipur: 22 साल की बेटी और मां में फोन को लेकर झगड़ा, बेटी की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी

Jaipur News: एंबुलेंस चालक को कुछ सुदिग्ध लगा तो उसने खुद की ओर से पुलिस को फोन कर दिया। बेटी को अस्पताल लाया गया, लेकिन जब तक मौत हो चुकी थी।

less than 1 minute read
Google source verification

demo pic

Jaipur News; प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही बेटी ने फोन हाथ में लिया और इसी बात पर मां से झगड़ा हो गया। मां ने फोन छीन लिया और इसी बात पर बेटी से हाथापाई हो गई। बेटी के जोरदार तमाचा जड़ दिया। वह बेहोश हो गई। मां ने बेटी के पिता को फोन किया और खुद ही 108 एंबुलेंस को कॉल कर दिया। एंबुलेंस चालक को कुछ सुदिग्ध लगा तो उसने खुद की ओर से पुलिस को फोन कर दिया। बेटी को अस्पताल लाया गया, लेकिन जब तक मौत हो चुकी थी।

मामला जयपुर शहर के बिंदायका थाना इलाके में स्थित मुंडियारामसर कस्बे का है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। एसएचओ ने बताया कि 22 साल की निकिता परीक्षाओं की तैयारी में जुटी हुई थी। उसने ोन लिया तो मां को गुस्सा आ गया। बेटी और मां में बहस हो गई। घटना सोमवार शाम की है। शव को मुर्दाघर में रखवाया गया है। परिवार के लोग पुलिस की देखरेख में हैं। हत्या का केस दर्ज किया गया है। आज पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा और उसके बाद मां को अरेस्ट किया जा सकता है। इस घटना से घर में बवाल मचा हुआ है।