मेरठ

कोरोना काल में CBSE की अनोखी पहल, इस App के जरिए छात्रों का तनाव होगा दूर

कक्षा नौवीं से 12वीं तक के छात्रों की काउंसलिंग की जाएगी। छात्रों के परिजन भी अपने सवाल पूछ सकेंगे। सप्ताह में तीन दिन होगा लाइव सेशन।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 May 2021, 11:21 AM IST
patrika_positivity.jpeg

मेरठ। कोरोना काल (coronavirus) में छात्रों में बढ़ रही मानसिक उलझनों व तनाव को दूर करने के लिए सीबीएसई (cbse) ने एक खास पहल शुरू की है। जिसके तहत सीबीएसई (cbse app) के काउंसलर ‘दोस्त फॉर लाइफ' ऐप (dost for life app) के माध्यम से छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावकों के मन की बात सुनेंगे और समस्याओं के समाधान बताएंगे। दरअसल, सीबीएसई ने एक मोबाइल एप जारी किया है। माना जा रहा है कि इसके माध्यम से छात्र और अभिभावक अपनी उलझनों का समाधान पा सकेंगे। इसके जरिए कक्षा नौवीं से 12वीं तक के छात्रों की काउंसलिंग की जाएगी।

सीबीएसई नोडल अधिकारी मेरठ डॉ सुधांशू शेखर ने बताया कि एप को फोन में डाउनलोड कर छात्र व उनके परिजन किसी भी तरह की समस्या या उलझन के बारे में बता सकेंगे। इसके समाधान के लिए काउंसर मदद करेंगे। इसके साथ ही जो छात्र 12वीं में हैं उन्हें आगे करियर की राह दिखाने में भी मदद मिल सकेगी। इससे छात्रों का मनोबल तो बढ़ेगा ही, साथ ही भविष्य की रणनीति बनाने में भी मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि एप में अनुभवी काउंसलर द्वारा लाइव काउंसलिंग सेशन आयोजित किए जाएंगे। सप्ताह में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ये सेशन आयोजित करने की योजना तैयार की गई है। ‘दोस्त फॉर लाइफ' एप को प्ले स्टोर सहित अन्य प्लेटफॉर्म से आसानी से डाउनलोड किया जा सकेगा। इसके बाद छात्रों को लॉगइन का ऑप्शन मिलेगा। इसमें रजिस्ट्रेशन कराने के बाद लॉग इन कर अपने सवाल पूछे जा सकेंगे।

Updated on:
11 May 2021, 11:21 AM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला