मेरठ

इस विश्वविद्यालय के कुलपति पर लगा आरएसएस का एजेंट होने का आरोप, छात्र नेताआें ने ये भी कहा

आरएसएस से जुड़े लोगों के कालेजों में नियमविरुद्ध काम कराने के आरोप
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2018, 2:18 PM IST
meerut
इस विश्वविद्यालय के कुलपति पर लगा आरएसएस का एजेंट होने के आरोप, छात्र नेताआें ने किया जमकर प्रदर्शन

मेरठ। जब वाइस चांसलर एक महीना बढ़ाए गए कार्यकाल पर हस्ताक्षर कर रहे थे तो उनके खिलाफ छात्र नेता हंगामा और प्रदर्शन कर रहे थे। छात्र नेताओं ने वीसी पर गंभीर आरोप लगाए। अक्सर विवादों में घिरा रहने वाला विश्वविद्यालय एक बार फिर नए झमेले में फंसता नजर आ रहा है। शनिवार को विश्वविद्यालय के अन्तर्गत आने वाले कई डिग्री कालेजों के छात्र संघ पदाधिकारियों ने कमिश्नरी पर जमकर हंगामा किया। छात्रों ने कमिश्नरी चौराहे पर कुलपति का पुतला फूंका। इसी के साथ कुलपति पर आरएसएस से जुड़े कालेजों के संचालकों को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया।

वीसी को बताया आरएसएस का एजेंट

विश्वविद्यालय के छात्र नेता प्रदीप कसाना के साथ कई काॅलेजों के छात्र संघ पदाधिकारी और दर्जनों छात्रों ने कमिश्नरी पार्क में धरना दिया। छात्रों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय के वीसी आरएसएस के कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं। जिसके चलते विश्वविद्यालय द्वारा ऐसे दर्जनों कालेजों को बीएड का पाठ्यक्रम चलाने की मान्यता दे दी गई है, जो मात्र दो या तीन कमरों में चल रहे हैं।

कालेजों पर लगाया छात्रवृत्ति हड़पने का आरोप

वहीं ऐसे काॅलेज रिक्त सीटाें पर फर्जी प्रवेश दिखाते हुए विश्वविद्यालय के अधिकारियों से साठगांठ कर छात्रवृत्ति की रकम हड़प रहे हैं। छात्रों ने आरोप लगाया कि इस मामले में कई बार शिकायत के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन के कान पर जूं नहीं रेंगी। छात्रों ने कमिश्नरी के गेट पर विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंकते हुए जमकर हंगामा किया। साथ ही कमिश्नर के नाम सौंपे ज्ञापन में एक कमेटी बनाकर ऐसे कालेजों की जांच करा उनकी मान्यता निरस्त करने की मांग की, जो नियम विरूद्ध संचालित हो रहे हैं।

Updated on:
4 Nov 2018, 2:18 PM IST
Published on: