मेरठ

CCS University: स्टूडेंट्स के लिए राहत, डिग्री पूरी करने का मिलेगा मौका, इतनी होगी फीस

Highlights दो साल से बाधित हो रही डिग्री को पूरा करने का मौका परीक्षा समिति की बैठक में फेल छात्र-छात्राओं पर लिया निर्णय एक सेमेस्टर में फेल होने वाले छात्रों को भी मिलेगा मौका  
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Oct 2019, 2:42 PM IST
meerut

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ (CCSU Meerut) से संबद्ध कालेजों के जिन छात्र-छात्राओं (Students) की डिग्री पूरी करने का समय पूरा हो चुका है, लेकिन वे अब भी फेल हैं तो विश्वविद्यालय (University) ने ऐसे छात्र-छात्राओं को राहत देने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय में हुई बैठक में इस मुद्दे पर बनाई गई समिति ने दो साल तक समय बाधित वाले छात्र-छात्राओं को परीक्षा फार्म भरकर अपनी डिग्री पूरा करने का मौका दिया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय की दो दिन पहले परीक्षा समिति ने बैठक में निर्णय लिया था और समिति का गठन किया था।

विश्वविद्यालय से संबंद्ध कालेजों में यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों, एलएलएम व एमफिल की विषम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म 2019-20 सत्र के लिए भरवाए जा रहे हैं। ऐसे छात्र-छात्राएं जो अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल हो गए हैं, उनकी समयावधि चार, छह व आठ वर्ष पूरी हो चुकी है। इसके बाद भी वे किसी एक सेमेस्टर में फेल होने के कारण अपनी डिग्री पूरी नहीं कर पाए हैं, ऐसे छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय ने पांच हजार रुपये शुल्क के साथ परीक्षा फार्म भरकर दिसंबर 2019 की परीक्षा में शामिल होने की राहत दी है। समिति ने बैठक में यह राहत एक साल से बढ़ाकर दो साल कर दी है। अब दो साल तक समय बाधित वाले छात्र-छात्राएं परीक्षा फार्म भरकर परीक्षा देकर अपनी उिग्री पूरी कर सकते हैं।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला