Meerut weather Fourcast मेरठ में पल—पल मौमस में बदलाव आ रहा है। मौसम विभाग की सभी अनुमान बारिश को लेकर गलत साबित हो रहे हैं। बता दें कि इस समय गर्मी और उमस से लोगों का बुरा हाल है। गत 6 जुलाई से बारिश का अनुमान लगातार मौसम विभाग लगा रहा है। लेकिन उसके बाद भी इलाके में बारिश नहीं हो रही है। 10 जून रविवार को भी बारिश की संभावना जताई थी। लेकिन कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के बाद मौसम साफ हो गया है। अब बारिश के लिए चार दिन तक इंतजार करना होगा।
Meerut weather Fourcast आज सोमवार को सुबह से ही तेज धूप और गर्मी के साथ दिन की शुरूआत हुई है। आज मौसम को लेकर दिन में गर्मी और उमस रहेगी। सुबह से हवा की रफ्तार भी काफी कम है। मौसम विभाग की माने तो अभी बारिश के लिए कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। मेरठ से मानसून पूरी तरह से रूठा हुआ है। जुलाई के पहले दिन से ही लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
लेकिन बीते 10 दिनों से लोग उमस भरी गर्मी झेल रहे हैं और बारिश को तरस रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों ने इसके पीछे उड़ीसा में बन रहे निम्न दबाव वाले क्षेत्र को जिम्मेदार बताया है। जिसके चलते अब बारिश के लिए चार दिन तक और इंतजार करना होगा। गत छह जुलाई से मौसम विभाग ने बारिश को लेकर आरेंज्इ अलर्ट जारी किया था। जिसमें मेरठ और आसपास के इलाके में मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई थी। लेकिन इसके बाद भी बारिश दर्ज नहीं की गई। हालांकि तापमान में कमी है। लेकिन उमस के कारण मौसम में काफी बेचैनी बनी हुई है। बात तापमान की करें तो इस समय मेरठ का अधिकत तापमान 35 डिग्री है। जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री पर पहुंच गया है। आद्रता इस समय 70—75 प्रतिशत है। जिसके चलते उमस बढ़ रही है। जिले का वायु सूचकांक इस समय 30 है।
बने मौसमी सिस्टम की बात करें तो चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र दक्षिण पश्चिम राजस्थान व दक्षिण पाकिस्तान के आसपास हिस्सों पर बना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी उप्र, दिल्ली, एनसीआर में मध्यम बारिश की संभावना जताई थी। लेकिन मौसम के बदले मिजाज के चलते बारिश की संभावना बिल्कुल क्षीण हो गई है। अब आगामी चार दिन बार बारिश की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि इस बार मानसूनी बारिश उस स्तर की शुरूआत दौर में नहीं हुई जिसकी उम्मीद की जा रही थी।