मेरठ

मेरठ की कुरैशियान मस्जिद की इस विशेषता को जानकर आप हो जाएंगे हैरान

19वीं सदी में बनी इस मस्जिद का इतिहास है रोचक  

2 min read
May 25, 2018
मेरठ की कुरैशियान मस्जिद की इस विशेषता को जानकर आप हो जाएंगे हैरान

मेरठ। क्रांतिकारियों की नगरी के नाम से प्रसिद्ध मेरठ जिला सिर्फ आजादी के इतिहास को ही अपने में नहीं समेटे है। यहां पर और भी ऐसे एतिहासिक धरोहर है कि उनके बारे में जानकार आप हैरान हो जाएंगे। इन्हीं ऐतिहासिक धरोहर में से एक है मस्जिद कुरैशियान। जो अपने आप में इस्लामी स्थापत्य का नमूना है। 19वीं सदी में बनी इस मस्जिद का इतिहास भी बड़ा रोचक रहा है। कभी इस मस्जिद के चारों और बाग, खेत और जंगल होते थे। दूर-दूर से लोग यहां पानी लेने और नमाज पढ़ने के लिए आते थे। जिस जगह मस्जिद स्थापित है उससे कुछ किलोमीटर दूरी पर मेरठ का लिसाड़ी गांव होता था, जो आज शहर का ही हिस्सा बन गया है।

ये भी पढ़ें

रमजान के महीने में यह पाकिस्तानी प्रोडक्ट खूब लुभा रहा यहां के रोजेदारों को

बड़ी संख्या में आते थे नमाज के लिए

लिसाड़ी गांव के आसपास मस्जिद न होने पर वहां से बड़ी संख्या में लोग मस्जिद कुरैशियान में नमाज अदा करने आते थे। मस्जिद के अब्दुल वहाब ने बताया कि मस्जिद के मेहराब और गुंबद की नक्काशी बेजोड़ है। मेरठ की जामा मस्जिद में जो कारीगरी की गई है उसके बाद इस कुरैशियान मस्जिद का नंबर आता है। इस मस्जिद के मेहराब और मिंबर की बनावट अद्भुत है। मस्जिद इस्लाम की स्थापत्य कला का प्रशंसनीय और बेजोड़ उदाहरण है। इसके शिखर और छज्जे नक्काशीदार है। जो उस जमाने में ही पेपरमैशी नामक लकड़ी से सुसज्जित किए गए हैं।

पिलर पर बनाई गई पूरी मस्जिद

मस्जिद की सबसे अहम खासियत यह है कि यह पिलर पर बनाई गई है। मस्जिद के नीचे रहने के लिए घर बनाए गए थे और उसके ऊपर पूरी मस्जिद बनाई गई थी। मस्जिद के चारों ओर बाहर की तरफ बड़े-बड़े खाने बनाए गए थे, जो आज पूरी तरह से दुकान का रूप ले चुके हैं। इन दुकानों का जो किराया आता है उसी से मस्जिद की देखभाल और मरम्मत होती है।

ये भी पढ़ें

यहां बरसता है ख्वाजा का नूर : एक होटल ऐसा जहां इफ्तार व सहरी के लिए मिलता है मुफ्त भोजन
Published on:
25 May 2018 03:03 pm
Also Read
View All
सौरभ हत्याकांड अपडेट: नीले ड्रम वाली मुस्कान बोली-संपत्ति के लिए फंसाया गया, थानेदार समेत इन्हें कोर्ट में तलब करने की मांग; आज क्या?

बेटी बोली- काले रंग के कपड़े में एक चोर आया मम्मी को मार कर चला गया…मां की लाश के पास रोती मिलीं तीन मासूम बेटियां

योगी राज में इंसाफ की गुहार: मेरठ में ठगी का शिकार पूर्व फौजी रोते हुए बोला- मेरे साथ न्याय करो

नीले ड्रम वाली मुस्कान का साथी साहिल कोर्ट में नहीं दे सका कोई सबूत; मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की अगली सुनवाई कब?

कलयुगी औलाद ने पिता का फावड़े से फोड़ डाला सिर; लहूलुहान होकर गिरे, मामूली सी बात पर मेरठ में हुआ हत्याकांड