मेरठ

CM Yogi visits Meerut : सीएम को मिली खामियां तो कार्रवाई तय, RRTS, मेजर ध्यानचंद खेल विवि या LLRM मेडिकल कॉलेज का कर सकते हैं दौरा

CM Yogi Adityanath visits Meerut 26 और 27 अगस्त को सीएम योगी मेरठ मंडल का दौरा करने के लिए आ रहे हैं। सीएम धरातल पर विकास परियोजनाओं की हकीकत को परखेंगे। इसके अलावा कानून व्यवस्था की समीक्षा और औचक निरीक्षण कर सकते हैं। सीएम योगी उप्र के छह मंडलों के 25 जिलों की जमीनी हकीकत देखेंगे। 17 अगस्त को सहारनपुर मंडल के तीन जिलों का दौरा कर चुके हैं। मेरठ दौरे के दौरान आरआरटीएस, मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय या लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज का भी निरीक्षण कर सकते हैं मुख्यमंत्री योगी।
2 min read
• •
Updated: 25 Aug 2022, 6:38 PM IST
सीएम को मिली खामियां तो कार्रवाई तय, RRTS, मेजर ध्यानचंद खेल विवि या LLRM मेडिकल कॉलेज का कर सकते हैं दौरा
सीएम को मिली खामियां तो कार्रवाई तय, RRTS, मेजर ध्यानचंद खेल विवि या LLRM मेडिकल कॉलेज का कर सकते हैं दौरा

CM Yogi Adityanath visits Meerut मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल यानी 26 अगस्त को मेरठ और 27 को गाजियाबाद का दौरा करेंगे। उनके आगमन की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। सीएम योगी आदित्यनाथ मेरठ मंडल के दौरे के दौरान धरातल पर विकास परियोजनाओं की हकीकत परखेंगे। इसी के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक और औचक निरीक्षण भी करेंगे। शासन के बाद धरातल पर विकास परियोजनाओं को लेकर सीएम योगी के तेवर तल्ख हैं और खामियां मिलने पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। सीएम योगी छह मंडलों सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद, अलीगढ़, वाराणसी और आजमगढ़ के 25 जिलों की विकास परियोजनाओं की जमीनी हकीकत देखेंगे।

उन्होंने हाल ही में 17 अगस्त को सहारनपुर मंडल के तीन जिलों का दौरा किया था। इसके बाद उन्होंने लखनऊ में शासन स्तर पर अधिकारियों को चेताते हुए निर्देश दिए थे कि विकास परियोजनाओं में देरी स्वीकार नहीं है। प्रोजेक्ट लटकाने की प्रवृति भी स्वीकार नहीं है। इसके लिए जिले से लेकर शासन स्तर तक के अधिकारी जिम्मेदार होंगे। इस निर्देश से साफ है कि अब धरातल पर विकास परियोजनाओं को लेकर सीएम योगी कोई राहत देने वाले नहीं है। अगर कहीं कोई खामी मिलती है तो अधिकारियों को कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा।

सीएम योगी की प्राथमिकता में मेरठ मंडल की कई बड़ी विकास परियोजनाएं
मेरठ मंडल में योगी सरकार की कई बड़ी विकास परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। इसमें से कई प्रमुख योजनाएं सीएम योगी की प्राथमिकता में हैं। नोएडा में एशिया की सबसे बड़ी फिल्म सिटी, नोएडा में जेवर एयरपोर्ट, ग्रेटर नोएडा में विश्वस्तरीय मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब और लॉजिस्टिक पार्क, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भाग को प्रयागराज से जोड़ने के लिए गंगा एक्सप्रेस का निर्माण किया जा रहा है। करीब 594 किलोमीटर लंबे इस हाईवे के बनने पर मेरठ से प्रयागराज सीधे जुड़ जाएगा। इसके अलावा आरआरटीएस (रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम) और मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का भी निर्माण किया जा रहा है। माना जा रहा है कि सीएम योगी कुछ विकास परियोजनाओं का औचक निरीक्षण भी कर सकते हैं।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला