मेरठ

VIDEO: इस चर्च को देखने दूर-दूर से आए लोग, ये खासियत है इसकी, देखें वीडियो

शहर के विभिन्न चर्च में निकाले गए क्रिसमस जुलूस  
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Dec 2018, 10:56 AM IST
meerut
VIDEO: 18 सदी के बने इस चर्च की रोशनी को देखने दूर-दूर से आए लोग, देखें वीडियो

मेरठ। सेंट जोन चर्च को उत्तर भारत का सबसे पुराना चर्च होने का गौरव प्राप्त है। 18 वीं सदी में इस चर्च का निर्माण ब्रिटिश सेना के एक सिपाही और अधिकारी के अध्यात्मिक और धार्मिक जरूरतों को ध्यान में रखकर किया गया था। चर्च का निर्माण विशिष्ट अंग्रेजी शैली में किया गया है और यह आकर्षक लाॅन से घिरा हुआ है। क्रिसमस वाले दिन लोग रोशनी में नहाए इस चर्च को देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं। विशेषकर रविवार को यहां खूब भीड़ उमड़ती है। इस बार भी महानगर के इस विश्व प्रसिद्ध चर्च की रोशनी को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। शहर के विभिन्न हिस्सों में क्रिसमस के मौके पर जुलूस निकाला गया। जिसमें सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालु शामिल हुए। स्कूलों की आकर्षक झांकियों से प्रभु यीशु के जन्म को चरितार्थ किया गया। मेरठ के अन्य चर्चोंं जिनमें सिटी मैथोडिस्ट चर्च, सेंट थॉमस चर्च, सेंट जोजफ चर्च, सेंट्रल मार्किट चर्च, सेंट पॉल चर्च आदि में भी रोशनी की गई। इसके साथ ही सेंट जोंस सीनियर सेकेंड्री स्कूल, सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल, सेंट थॉमस गर्ल्स इंटर कॉलेज समेत कई स्कूल में क्रिसमस के मौके पर आकर्षक झांकियां सजाई गई। इस दौरान क्रिसमस जुलूस निकाला गया। चर्चो में इस बीच प्रार्थना सभाएं की गई। इसके बाद बेगमपुल, आबूलेन, हनुमान चैक, सोफिया स्कूल, सेंट जोजफ इंटर कॉलेज से सेंट जोजफ चर्च पर जाकर यह जुलूस समाप्त हुआ। झांकियों के द्वारा यीशु मसीह के जन्म को दर्शाया गया। धरती पर आए प्रभु का मानवता के नाम संदेश दिया गया। श्रद्धालुओं ने खुशी के गीत गाए और प्रभु के अवतरण का वर्णन किया। भारी संख्या में ईसाई समाज के लोगों की तादाद चर्चों में जुटी रही। पूरी दुनिया में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला