मेरठ

प्रभु यीशु के बाल्य रूप को देखने के लिए जुटे श्रद्धालु, देखें वीडियाे

क्रिसमस डे के अगले दिन भी इसार्इयों ने मनाया पर्व
2 min read
• •
Updated: 26 Dec 2018, 6:58 PM IST
meerut
प्रभु यीशु के बाल्य रूप को देखने के लिए जुटे श्रद्धालु, देखें वीडियाे

मेरठ। क्रिसमस के पर्व की धूम बुधवार को भी रही। बुधवार को सुबह से ही चर्चों पर विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गई। श्रद्धालु भी सुबह से ही चर्चों पर एकत्र होकर प्रभु यीशु के बाल रूप की पूजा पाठ में जुटे थे। मान्यता है कि क्रिसमस के दूसरे दिन प्रभु यीशु के बाल रूप को देखने के लिए उनके पैदा होने वाले स्थान पर भारी भीड़ जुट गई थी।

ईश्वर का अवतार मानकर लोगों ने बुधवार को यीशु के बालय रूप की पूजा की थी उस दौरान चरनी से बालक को उठाकर घर ले जाया गया था। इस मौके पर सरधना के विश्व प्रसिद्ध चर्च में लोगों ने सुबह से ही पहुंचकर इसकी पूजा-अर्चना शुरू कर दी। प्रभु यीशु के बाल रूप को देखकर ईसाई समुदाय के लोग उनसे आशीर्वाद प्राप्त कर रहे थे। सरधना में क्रिससम की धूम दो दिन पहले से है। सरधना में इस दिन गिरजाघर के बाहर मेला लगता है। वहीं मेरठ महानगर के भी तमाम चर्च में क्रिसमस के दूसरे दिन गिरजाघरों में पूजा समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान ईसाई समाज के लोगों ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाइयां दी। इन दिनों शहर के क्रिश्चियन इलाकों में घरों को रंगीन झालरों और लाइट से सजाए गए हैं। वहीं बच्चा पार्क सेंट थॉमस चर्च सहित शहर की अन्य सभी चर्च में क्रिसमस को लेकर विशेष प्रार्थना सभा हुई। प्रार्थना सभा में ईसाई समाज के हजारों लोगों ने दुआ मांगी।

इस दौरान क्रिश्चियन धर्म गुरुओं ने समाज के लोगों को भाईचारे का संदेश देते हुए कहा कि आज के समय में क्रिसमस सिर्फ ईसाई समुदाय ही नहीं बल्कि देश के अन्य धर्म के लोग भी धूमधाम के साथ मनाते हैं। सरधना चर्च से लेकर शहर के सभी चर्च में ईसाई समाज के लोगों की भीड़ उमड़ी रही। क्रिसमस पर्व अभी एक सप्ताह तक चलेगा। जिसमें विभिन्न आयोजन किए जाएंगे।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला