मेरठ

अपराध नहीं रुक पाने पर मुख्यमंत्री हुए अफसरों पर नाराज, क्लास लगाने के बाद दिए ये आदेश

करीब तीन घंटे तक चली वीडियो कांफ्रेंसिंग, अफसरों से अपराध अंकुश पर चर्चा
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Dec 2018, 11:11 AM IST
meerut
अपराध नहीं रुक पाने पर मुख्यमंत्री हुए अफसरों पर नाराज, क्लास लगाने के बाद दिए ये आदेश

मेरठ। मेरठ में अपराधों पर अंकुश नहीं लग पाने से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खासे नाराज हैं। उन्होंने पुलिस अफसरों की वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिए क्लास ली आैर अपराध रोकने के आदेश दिए। खासतौर पर पिछले दिनोें से मेरठ जनपद में बढ़ोतरी पर मुख्यमंत्री ने गुस्सा जताया आैर इसका कारण पूछा। वीडियो कांफ्रेंसिंग में मंडलायुक्त अनिता सी मेश्राम, डीएम अनिल ढींगरा, एसएसपी अखिलेश कुमार, एसपी सिटी रणविजय सिंह, एसपी देहात राजेश कुमार व एसपी क्राइम सतपाल अंतिल शामिल रहे।

अपराध को रोकें, राजफाश से काम नहीं चलेगा

शनिवार की शाम करीब तीन घंटे चली वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ के अफसरों की क्लास ली। उन्होंने कहा कि वारदात के राजफाश से ज्यादा अपराधों को रोकने पर ज्यादा ध्यान दें। उन्होंने जनपद में बढ़ती हत्या की वारदातों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। सीएम ने पिछले दिनों से शोभापुर में हुए बवाल की स्टेटस रिपोर्ट भी पुलिस अफसरों से मांगी है। उन्होंने बढ़े अपराधों पर गुस्सा जाहिर करते हुए दो टूक कहा कि उन्हें घटनाआें का राजफाश नहीं बल्कि संगीन वारदातों पर अंकुश चाहिए।

एसएसपी से पूछे अपराधों के कारण

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एसएसपी से पूछा कि मेरठ में बढ़े अपराधों के पीछे क्या कारण हैं। एसएसपी अखिलेश कुमार ने कहा कि मेरठ जनपद में प्रेम प्रसंग, प्राॅपर्टी आैर रंजिश के कारण अपराधों की बढ़ोतरी है। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि अपराधों पर नियंत्रण किया जा रहा है आैर इसमें पुलिस को सफलता मिल रही है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला