मेरठ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया बड़ा ऐलान, इस विभाग में आएगी 50 हजार नौकरियां

पुलिस में एक बार फिर 50 हजार युवाओं को नौकरी देने का दिखाया सपना
3 min read
• •
Updated: 11 Sep 2018, 7:55 PM IST
cm yogi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया बड़ा ऐलान, इस विभाग में आएगी 50 हजार नौकरियां

बागपत. 2019 लोकसभा चुनाव से पहले एनएच 709बी का उद्धाटन करने बागपत पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा शाहमल के नाम पर बड़ौत में स्टेडियम की घोषणा की। इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया कि जनवरी माह में 50 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि नौजवानों को नौकरी दे रहे हैं और बिना लेन-देन के नौकरी दी है। शिक्षकों के लिए नौकरियों में जगह दी है। उत्तर प्रदेश पुलिस में भी भर्ती करने जा रहे हैं और हाल ही में जो एशियन गेम्स हुए थे, उसमें उत्तर प्रदेश के जिन खिलाड़ियों ने देश का नाम बढ़ाया है उनको सरकारी नौकरी देंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत में मेरठ के शूटर शार्दूल विहान, रवि कुमार और पहलवान सचिन राठी को भी सम्मानित किया। इसके अलावा कोच राजपाल सिंह और विवेक मलिक को भी सम्मानित किया। वहीं, स्थानीय सांसद के बारे में कहा कि सत्यपाल जी आपके लिए बहुत लड़ाई लड़ते हैं। वह रात को भी हमें परेशान करते हैं।

Yogi rally" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/09/11/photo6106991368455956553_3397038-m.jpg">

सीएम ने हाई-वे का शिलान्यास करने के बाद लोक निर्माण विकास की 33 परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया गया। इसके अलावा किसानों को साधने के लिए इस क्षेत्र के बड़े किसान नेताओं के नाम पर भी बड़ी घोषना की। उन्होंने कहा कि चौधरी टिकैत, हुकुमसिंह और चौधरी चरण सिंह के नाम पर यहां की सड़कें होंगी । इसी तरह उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने खिलाड़ियों के नाम पर सड़क बनवाने की बात कही। इस मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि बागपत में यमुना के पानी को साफ करनेके लिए 100 करोड़ का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। नीतिन गडकरी ने बागपत की जनता को इस साल दिसंबर तक गंगा के साफ किए जाने का भी दावा किया। इसके अलावा यमुना के लिए भी 33 प्रोजेक्ट की उन्होंने घोषणा की।

यह भी पढ़ेंः भजापा के लिए आई अब तक की सबसे बुरी खबर, इन दो समुदायों ने BJP के खिलाफ पहली बार मिलाया हाथ

इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी की तरीफ करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सड़क परिवहन विभाग में गडकरी ने जान डाल दी है। उनकी डिक्शनरी में ना शब्द नहीं है। उत्तर प्रदेश को नई प्रगति के लिए गडकरी बधाई के पात्र हैं। इसकी दक्षता का प्रमाण है, जो लोग फोर लेन को नहीं जानते थे, वहां फॉर लेन बन रहा है। वहीं, सपा-बसपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सड़कों पर सपा-बसपा सरकार के पाप के एक लाख 22 हजार गड्ढ़े थे। जिनको भरने का काम हुआ है। उत्तर प्रदेश नई ऊंचाइयों को छूने जा रहा है। यहां बिजली नहीं थी और कावड़ यात्रा पर कई प्रतिबंध थे। अब डीजे भी बजेगा और पुष्प भी बरसेंगे। गन्ना किसानों को 36 हजार करोड़ का भुगतान दिया है। दस हजार करोड़ देने का कम चल रहा है। 15 सितंबर तक गन्ना भुगतान सीधे किसान के खाते में जाएगा, इसके बाद मिलों पर शासन का डंडा चलेगा। प्रदेश में अपराधियों पर लगाम लगी है। विकास के अभियान को हम लेकर बढ़ रहे हैं। सड़कों के मामले में उत्तर प्रदेश नई ऊंचाई तक पहुँच रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः इस बड़े मुस्लिम नेता को उलेमा ने आरएसएस का एजेंट बताकर इस्लाम से निकाला, सभी रिश्ते भी तोड़े
भाजपा सरकार ने उत्तउर प्रदेश के लोगों को एक और नेशनल हाईवे का तोहफा दिया। जिसके चलते मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बागपत जिले में पहुंचे हैं। जहां उन्होंने दिल्लीम-सहारनपुर हाईवे शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी दोपहर करीब 2 बजे यहां पहुं और उन्होंने उन्होंगने भूमि पूजन के बाद द्वीप प्रज्जकवलित किया। इस दौरान भारी संख्या में लोग भी सीएम योगी को सुनने यहां पहुंचे। यहां सीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली सहारनपुर मार्ग के लिए आपके सांसद ने बहुत पापड़ बेले हैं। इस मार्ग से यहां के क्षेत्र को कनेक्टविटी मिलेगी और इस क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम चल रहा है। यहां

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला