मेरठ

निकाय चुनाव: आज वेस्‍ट यूपी में सीएम योगी मांगेंगे वोट, यह है उनका कार्यक्रम

मुख्यमंत्री वेस्‍ट यूपी के मुजफ्फरनगर से शुरुआत कर मेरठ व गाजियाबाद में करेंगे सभा, हेलीकाॅप्टर से पहुचेंगे मुजफ्फरनगर
2 min read
• •
Updated: 18 Nov 2017, 9:42 AM IST
muzaffarnagar cm yogi
muzaffarnagar cm yogi

मेरठ/मुजफ्फरनगर। निकाय चुनाव के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वेस्‍ट यूपी के तीन शहरों में सभाएं करेंगे। मुख्यमंत्री शनिवार को मेरठ के साथ-साथ मुजफ्फरनगर व गाजियाबाद में भी होंगे। सुबह 11 बजे आर्इजीआर्इ एयरपोर्ट नर्इ दिल्ली से हेलीकाॅप्टर द्वारा वो मुजफ्फरनगर के लिए प्रस्थान करेंगे आैर 11.45 पर मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर काॅलेज के मैदान पर पहुंचेंगे। जनसभा स्थल पर ही हेलीपैड बनाया गया है। यहां बारह से एक बजे तक उनकी जनसभा होगी। दोपहर 1.10 पर मुख्यमंत्री मेरठ के लिए प्रस्थान करेंंगे। यहां 1.40 पर वह जनसभा स्थल दिल्ली रोड स्थित रामलीला ग्राउंड पर बने हेलीपैड पर उतरेंगे आैर 1.50 से 2.50 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री गाजियाबाद में जनसभा स्थल रामलीला मैदान घंटाघर के हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां 3.40 से शाम पांच बजे तक उनकी जनसभा हाेगी। मुख्यमंत्री यहां 5.10 पर दिल्ली यूपी सदन के लिए प्रस्थान करेंगे।

योगी से पहले कोई और स्‍टार प्रचारक नहीं

मेरठ में योगी 1.50 बजे से एक घंटे के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे। निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पहले किसी भी पार्टी ने अपने स्टार प्रचारक को नहीं बुलाया है, इसलिए माना जा रहा है जनसभा हिट रहेगी, लेकिन पिछले दौरे में 9 मर्इ को भैंसाली मैदान में हुर्इ जनसभा में दो से ढार्इ हजार की भीड़ जुटने के कारण इस बार भाजपार्इ जनसम्पर्क में कोर्इ कसर नहीं छोड़ रहे आैर लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। मैदान की क्षमता आठ हजार की है। यहां कुर्सियां लगाने से इसकी क्षमता छह हजार के आसपास हो जाएगी। मैदान में ही हेलीपैड बनाया गया है। जनसभा के कारण दिल्ली रोड के वाहन बिजली बंबा बार्इपास से हापुड़ रोड़, एल ब्लाॅक शास्त्रीनगर, कमिश्नर आवास से होते हुए बेगमपुल की आेर निकलेंगे।

एेसी रहेगी सुरक्षा

मेरठ में मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आधा किलोमीटर के घेरे में करीब 25 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। यहां आठ एडिशनल एसपी, 23 सीआे, 40 इंस्पेक्टर के साथ चार कंपनी पीएसी आैर दो हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगार्इ गर्इ है। सुरक्षा की दृष्टि से एलआर्इयू, इंटेलीजेंस टीमें, बम निरोधक दस्ता, डाॅग स्क्वायड आैर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात रहेंगी।

इनके लिए जनसभा

मेरठ में निकाय चुनाव के अंतर्गत नगर निगम, दो नगर पालिका आैर 11 नगर पंचायतों के भाजपा उम्मीदवारों के लिए योगी यह चुनावी सभा कर रहे हैं। इस जनसभा में ज्यादा से ज्यादा भीड़ लाने के लिए भाजपा नेताआें ने दिन-रात एक कर दिया है। इनमें सांसद राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, विधायकों में सत्यप्रकाश अग्रवाल, डाॅ. सोमेंद्र तोमर, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग समेत 100 से ज्यादा पार्टी नेता महापौर प्रत्याशी कांता कर्दम के साथ भीड़ जुटाने में लगे हुए हैं।

मुजफ्फरनगर में तैयारी पूरी

शनिवार को सुबह 10.45 पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुजफ्फरनगर में होने वाली विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के लिए एक विशाल मंच का भी निर्माण किया गया है। जनपद मुजफ्फरनगर में दो नगर पालिका परिषद और आठ नगर पंचायतें हैं, जिसमें दोनों नगर पालिका परिषद से भाजपा प्रत्याशी मजबूती के साथ मैदान में उतरे हुए हैं। खतौली नगर पालिका परिषद और मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान समेत भाजपा विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। मुजफ्फरनगर में 26 नवंबर को मतदान है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला