मेरठ

कोच ने किशोरी को पहलवान बनाने का सपना दिखाकर किया ये काम, वीडियो क्लिप बनाकर दे रहा यह धमकी

पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की
2 min read
• •
Updated: 16 Dec 2018, 4:51 PM IST
meerut
कोच ने किशोरी को पहलवान बनाने का सपना दिखाकर किया ये काम, वीडियो क्लिप बनाकर दे रहा यह धमकी

मेरठ। किशोरी को कुश्ती में बड़ा पहलवान बनाने का सपना दिखाकर अधेड़ कोच ने उसके साथ वह काम किया, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। गुरु-शिष्या के रिश्ते को तार-तार करने के बाद अब यह कोच इस किशोरी को धमकी दे रहा है। किशोरी ने अपने परिजनों को इस बारे में बताया तो परिजनों ने पुलिस से इसकी शिकायत की। सरूरपुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म आैर पास्को एक्ट की धाराआें में मुकदमा दर्ज करके किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।

कोच ने दिखाया पहलवान बनाने का सपना

सरूरपुर क्षेत्र की पीड़ित किशोरी का कहना है कि करीब एक साल पहले वह अपने यहां स्टेडियम में जाकर दौड़ लगाती थी। इस दौरान कुश्ती कोच ने उसे कुश्ती के गुर सिखाकर पहलवान बनाने का सपना दिखाया आैर अपने पास आने को कहा। पीड़िता ने कहा कि इसके बाद वह कोच के पास जाने लगी, लेकिन इसके कुछ दिन बाद ही वह कुश्ती सिखाते-सिखाते अश्लील हरकतें करने लगा। जब वह इसका विरोध करती तो पहलवान नहीं बनाने की धमकी देता था।

वीडियो क्लिप से ब्लैमेलिंग कर रहा

किशोरी का आरोप है कि कोच ने उसके साथ कर्इ बार संबंध भी बनाए आैर वह सहती रही। इसी दौरान उसने मोबाइल से वीडियो बना ली आैर वह उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग करने लगा। जब वह परेशान हो गर्इ तो उसने अपने परिजनों को इस बारे में सारी बातें बता दी। इसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने कोच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया आैर जांच शुरू की।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला