मेरठ

UP में ठंड ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड, अगले 24 घंटे में और गिरेगा पारा

ठंड ने पिछले 15 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटे में ठंड और अधिक मुश्किल बढ़ाएगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Jan 2023, 7:31 AM IST
UP में ठंड ने तोड़ा 15 साल का रिकार्ड, अगले 24 घंटे में बढ़ेगी मुश्किल
आज भी यूपी के सभी हाइवे पर कोहरे की चादर

कोहरा के साथ बर्फीली हवाओं ने पिछले 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 24 घंटों में सर्दी और अधिक बढ़ेगी। कोहरे से शहर से लेकर गांव तक हालत खराब हैं। कोहरा रात दस बजे से शुरू हो गया जो आज सुबह तक भी जारी है।

मंगलवार को भी पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। आसमान पर बादल छाए रहे। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ.एन सुभाष के अनुसार कोहरा और शीतलहर का असर इसी तरह जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि दिन और रात के पारे में अंतर से गलन की स्थिति बन जाती है।

दिन भर रही कोल्ड डे कंडीशन
भारतीय कृषि प्रणाली अनुुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि सोमवार को दिनभर कोल्ड डे कंडीशन की स्थिति रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री से नीचे आ गया। पिछले 15 साल का में अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले 2008 में अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। इससे पहले 2014 में अधिकतम तापमान 15.4 दर्ज किया गया था।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला