मेरठ

मौसम वैज्ञानिकों ने जारी की बड़ी चेतावनी, 10 जनवरी से हो जाएगा ऐसा हाल

वेस्ट यूपी और एनसीआर के लोगों की बढ़ सकती हैं परेशानी
2 min read
• •
Updated: 9 Jan 2019, 7:45 PM IST
cold wave
मौसम वैज्ञानिकों ने जारी की बड़ी चेतावनी, 10 जनवरी से हो जाएगा ऐसा हाल

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर में शीत लहर के प्रकोप से अभी लोगों को राहत भी नहीं मिली है। इस बीच मौसम विभाग की भविष्यवाणी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दरअसल, पिछले साल दिसंबर में ही पांच साल का औसत न्यूनतम तापमान का रिकार्ड टूट चुका है और ठंड के कारण स्कूलों में छुट्टी भी पड़ चुकी हैं, जो अब भी जारी है। लेकिन आने वाले दिनों के लिए मौसम वैज्ञानिकों अपनी चेतावनी में बताया है कि उत्तरी पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में पड़ रहा है। इसलिए रात के तापमान पर इसका बुरा असर दिखाई दे रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अब कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ाएगा। इससे तापमान में भी और गिरावट आ सकती है।

दो दिन बाद से होगा घना कोहरा
वेस्ट यूपी और एनसीआर में ठंड का प्रकोप और बढ़ने की संभावना जतार्इ गर्इ है। कर्इ जनपदों में सुबह के समय हल्का कोहरा रहा। इससे धूप देर से निकली जिसका असर तापमान पर पड़ा। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष का कहना है कि दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री कम आैर रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुर्इ है। अभी दो दिन और हल्का कोहरा है, आगे कोहरा बढ़ सकता है। इनके अलावा मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि नौ जनवरी को पहाड़ों पर नया पश्चिमी विक्षोभ पहुंचने जा रहा है। इससे मैदानों में दक्षिणी-पूर्वी हवाओं का प्रवाह बढ़ जाएगा। आर्द्रता बढ़ने से मैदानों में कोहरा बढ़ेगा। दस जनवरी के बाद से मैदानों में उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवा रुख करेंगी। इससे दिन-रात के पारे में गिरावट आएगी। इससे घने कोहरे के साथ शीत लहर का प्रकोप रहेगा। ऐसे में घना कोहरा स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा सकता है, क्योंकि वेस्ट यूपी के कर्इ जनपदों के स्कूलों में नौ या दस जनवरी तक ठंड के कारण छुट्टियां घोषित कर रखी हैं।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला