मेरठ

Holi Weather: होली पर इन जिलों में चलेगी ठंडी हवाएं, पहाड़ों की बारिश का मौसम पर पड़ा असर

पहाड़ों पर बारिश से पश्चिम यूपी के मैदानी भागों में मौसम बदल गया है। इसके चलते ठंडी हवाओं से तापमान में कमी आई है।
less than 1 minute read
Mar 06, 2023
Holi Weather: होली पर इन जिलों में चलेगी ठंडी हवाएं, पहाड़ों की बारिश का  मौसम पर पड़ा असर
आज सुबह मेरठ में ठंडी हवाओं से गिरा तापमान।

मौसमी में उतार चढ़ाव बना हुआ है। होली पर तापमान 40 डिग्री तक जाने की संभावना मौसम विभाग ने जताई थी। लेकिन उससे पहले पहाड़ों पर हुई बारिश और ठंडी हवाओं से मौसम बदल गया है। अब होली पर मौसम मिलाजुला रहने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि अरब सागर से चली हवाओं से मौसम में नमी आई है। इससे गर्माहट थोड़ी कम हुई है। जबकि वायु प्रदूषण अपेक्षाकृत कुछ बढ़ा है। मौसम विभाग के अनुसार कभी अगले कुछ दिन ऐसा माहौल बना रहेगा।


रविवार को दिन भर धूप खिली रही। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 32.0 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 14.2 डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 40 से 75 प्रतिशत है।

मौसम विभाग के अनुसार मेरठ और यूपी के एनसीआर जिलों में आज सोमवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 31 और 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

अगले एक सप्ताह के दौरान दिन का तापमान 32 से 33 डिग्री तक रहेगा। जबकि न्यूनतम 14 से 15 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

Published on:
06 Mar 2023 09:39 am