मेरठ

Raju Srivastava Meerut Relation : मेरठ से था हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव का गहरा नाता, शोक में डूबा बहन का परिवार

Raju Srivastav Meerut Relation हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव का मेरठ से काफी गहरा नाता रहा है। जागृति विहार सेक्टर सात में उनकी मामा की लड़की सुमन श्रीवास्तव अपने परिवार के साथ रहती हैं। सुमन के पति एसएम श्रीवास्तव शिक्षा विभाग से रिटायर्ड अधिकारी हैं। सुमन अपने पति के साथ एम्स भी राजू श्रीवास्तव को देखने गई थी। सुमन ने बताया कि राजू के भीतर हास्य अभिनेता की कला बचपन से ही थी। राजू बचपन से ही दूसरों की नकल करते थे। बता दें कि हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव मेरठ भी एक बार आ चुके हैं।
2 min read
• •
Updated: 21 Sep 2022, 7:02 PM IST
Raju Srivastava Meerut Relation : मेरठ से था हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव का गहरा नाता, शोक में डूबा बहन का परिवार
Raju Srivastava Meerut Relation : मेरठ से था हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव का गहरा नाता, शोक में डूबा बहन का परिवार

Comedian Raju Srivastav Meerut Relation हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर से मेरठ में उनके प्रशंसक भी सदमे में हैं। राजू श्रीवास्तव मेरठ में एक बार आ चुके हैं। बहुत ही कम लोगों को इस बारे में जानकारी है कि मेरठ में राजू श्रीवास्तव की ममेरी बहन अपने परिजनों के साथ रहती हैं। राजू श्रीवास्तव की ममेरी बहन जागृति विहार में रहती हैं। राजू के निधन का समाचार सुनकर वो भी गहरे सदमे में हैं। बहन सुमन और जीजा एसएम श्रीवास्तव भी कानपुर के लिए चल दिए हैं। राजू की बहन सुमन ने बताया कि राजू को बचपन से ही कमेडी करने और लोगों को हंसाने का शौक था। लेकिन ये नहीं पता था कि जो अपने चुटकुलों से सबको हंसाता था वहीं आज सबको रूलाकर चला जाएगा।

एसएम श्रीवास्तव कहते हैं कि वो राजू को कई बार मेरठ आने के लिए कह चुके थे। एक बार जब राजू हरिद्वार जा रहे थे तो वो भी राजू श्रीवास्तव के साथ गए थे। रास्त में राजू ने खूब हॅसी मजाक किया था। सुमन बताती हैं कि राजू श्रीवास्तव बचपन में अपने स्कूल की टीचर की नकल करते थे। मोहल्ले के बुजुर्ग लोगों और नेताओं की भी नकल किया करते थे। आज राजू श्रीवास्तव कॉमेडियन के निधन की खबर के बाद से हर कोई मायूस है। बता दें कि राजू श्रीवास्तव एक बार मेरठ शताब्दी नगर स्थित एक स्कूल के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए थे। राजू इस स्कूल में होली के दौरान आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। जहां पर राजू श्रीवास्तव ने अमिताभ बच्चन की होली और राजनीति चुटकुलों को सुनाकर सभी को लोटपोट कर दिया था।

आज जब राजू श्रीवास्तव के निधन का समाचार स्कूल प्रबंधक को लगा तो उन्होंने राजू की याद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। मेरठ निवासी और बॉलीवुड से दशकों से संबंध रखने वाले ज्ञान दीक्षित ने बताया कि राजू श्रीवास्तव उनके अच्छे मित्रों में से थे। जरूरतमंदों की राजू श्रीवास्वत मदद किया करते थे। बॉलीवुड में अगर कोई अपना करियर बनाने आता था तो राजू श्रीवास्तव उसके लिए हर मदद को तैयार रहते थे। ज्ञान दीक्षित वरिष्ठ फिल्म फोटो जर्नलिस्ट हैं। ज्ञान दीक्षित यूपी फिल्म फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं।

Published on: