मेरठ

Alert: आने वाले 48 घंटों में सोलर स्टाॅर्म आपके मोबाइल, टीवी, कम्प्यूटर समेत अन्य गैजेट्स को कर देगा लाॅक

वैज्ञानिकों ने जतार्इ है यह संभावना, बड़े शहर हो सकते हैं ज्यादा प्रभावित  
2 min read
• •
Updated: 7 May 2018, 4:44 PM IST
meerut

मेरठ। ब्रह्मांड में बढ़ रही ग्लोबल वार्मिंग के नतीजे देखने को मिल रहे हैं। भूमंडल में इतनी गर्मी बढ़ गर्इ है कि इसका असर यहां देखने को मिल सकता है। वैज्ञानिकों की मानें तो अगले 48 घंटेे में पृथ्वी से सोलर स्टाॅर्म टकराने की आशंका है, अगर एेसा हुआ तो इससे उठने वाले तूफान के बाद कुछ समय के लिए ब्लैकआउट हो जाएगा। यह ब्लैकआउट एनसीआर क्षेत्र के साथ देश के तमाम बड़े शहरों में ज्यादा असरकारी होगा। इस ब्लैकआउट से तमाम उपग्रह आधारित सेवाएं मोबाइल, सिग्नल, केबल नेटवर्क, जीपीएस नैविगेशन आैर सैटेलाइट आधारित तकनीक प्रभावित हो सकती है आैर लोग आपस में बात तक भी नहीं कर पाएंगे आैर कामकाज ठप हो जाएगा।

भू-वैज्ञानिक डा. कंचन सिंह का कहना है कि अगले 48 घंटे में पृथ्वी से सोलर स्टॉर्म टकराने की आशंका है। वह इसलिए कि ब्रह्मांड में बढ़ती गर्मी से पर्यावरण प्रभावित है। इसका असर पृथ्वी पर पड़ रहा है। इसलिए अगले 48 घंटे में यह देखने वाली बात होगी कि यहां क्या असर पड़ेगा। क्योंकि जिस तरह पर्यावरण की स्थिति है, उससे संभव है यहां कुछ समय के लिए ब्लैकआउट हो जाए। रेडियोलोजिस्ट डा. अमित पाठक का कहना है कि इससे रेडिएशन के खतरे की भी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

वैज्ञानिकों ने यह संभावना जतार्इ

वैज्ञानिकों के मुताबिक सूर्य में एक कोरोनल छेद खुलेगा। इसके कारण सूरज से भारी मात्रा में ऊर्जा निकलेगी। इसमें कॉस्मिक कण भी मौजूद होंगे। सोलर प्लेट के लगभग आधे हिस्से को काटते हुए एक बड़ा सा छेद बनेगा, जिसके कारण सूर्य के वातावरण से पृथ्वी की ओर बेहद गर्म हवा का तूफान आएगा।

उत्तर और दक्षिण में आएगी तेज रोशनी

वैज्ञानिकों का कहना है कि जब यह तूफान आएगा तो उत्तर और दक्षिण में तेज रोशनी नजर आएगी। यह हल्का सौर तूफान माना जा सकता है। यह तूफान अगले 48 घंटे में किसी भी समय आ सकता है। इसके आने के बाद सौर हवाएं चलेंगी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला