मेरठ

कांग्रेसी उतरे सड़कों पर, प्रज्ञा ठाकुर का पुतला फूंकने के बाद की बर्खास्त करने की मांग, देखें वीडियो

Highlights लोक सभा की सदस्यता खत्म करने की मांग कमिश्नर चौराहे पर प्रज्ञा का जबरदस्त विरोध भाजपा सांसद ने राष्ट्रपिता का अपमान किया
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Nov 2019, 8:28 PM IST
meerut

मेरठ। कमिश्नरी चौराहे पर कांग्रेसियों ने भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रज्ञा की लोकसभा सदस्यता खत्म करने की मांग की। कांग्रेसियों ने कहा कि प्रज्ञा पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए।

महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने का बयान देकर जहां एक ओर भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर को अपनी ही पार्टी में विरोध का सामना करना पड़ा है, वहीं दूसरी ओर वे अन्य राजनैतिक दलों के निशाने पर भी आ चुकी हैं। दलों ने प्रज्ञा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी के चलते भाजपा ने सांसद प्रज्ञा ठाकुर और उनके बयान से किनारा कर लिया है। प्रज्ञा के बयान के विरोध में कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी चौराहे पर प्रज्ञा ठाकुर का पुतला फूंकते हुए उन्हें लोकसभा से बर्खास्त किए जाने की मांग की। जुलूस के रूप में कमिश्नरी चौराहे पर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और हंगामा करते हुए प्रज्ञा ठाकुर के पुतले को आग के हवाले कर दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रपिता का अपमान करके प्रज्ञा ठाकुर ने पूरे देश का अपमान किया है। भाजपा द्वारा प्रज्ञा ठाकुर को सभी पदों से हटाए जाने की सजा को उनके लिए नाकाफी बताते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रज्ञा की लोकसभा सदस्यता समाप्त कर उन्हें बर्खास्त किए जाने की मांग की। वहीं प्रज्ञा ने शुक्रवार को सदन में अपने दिए बयान के लिए जनता से माफी भी मांग ली है, लेकिन कांग्रेस प्रज्ञा की सदस्यता समाप्त करने की मांग कर रही है।

Updated on:
30 Nov 2019, 8:28 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला