मेरठ

हनुमान पर मुख्यमंत्री आैर भाजपा विधायक के बयान पर कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता ने कही ये बड़ी बात, देखें वीडियो

कहा- भगवान की कोर्इ जाति नहीं होती, राजनीति से दूर रखें  
2 min read
• •
Updated: 21 Dec 2018, 7:49 PM IST
meerut
हनुमान पर मुख्यमंत्री आैर भाजपा विधायक के बयान पर कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता ने कही ये बड़ी बात, देखें वीडियो

मेरठ। रामभक्त हनुमान ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि देश की राजनीति उनके नाम पर ऐसा खेल करेेगी। उन्हें जातियों और सांप्रदाय में बांट दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा हनुमान पर दिये बयान पर बवाल अभी थमा नहीं था कि एक और भाजपा नेता ने हनुमान को मुसलमान बता दिया है। रामभक्त हनुमान की जाति को लेकर इन दिनों देश में खूब राजनीति हो रही है। कोई उन्हें हिंदू बता रहा है तो कोई उन्हें दलित मान रहा है।

इससे भी ऊपर जाकर भाजपा विधायी परिषद के सदस्य बुक्कल नवाब ने अब हनुमान जी की मुस्लिम बताकर राजनीति हलकों में घमासान मचा दिया है। कांग्रेस ने भाजपा द्वारा हनुमान पर टिप्पणी को लेकर निंदा की है। कांग्रेस के पूर्व विधायक और एआईसीसी सदस्य पंडित जयनरायण शर्मा ने कहा कि भाजपा नेताओं की जुबान बहक गई है। अभी तक तो ये लोग भगवान राम को लेकर ही अनर्गल बयानबाजी कर रहे थे, लेकिन अब इन लोगों ने हनुमान को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ खुद एक जिम्मेदार पद पर बैठे हुए हैं। जहां से उन्हें ऐसी टिप्पणी शोभा नहीं देती।

उन्होंने कहा कि ईश्वर की भी कोई जाति होती हैं क्या। वे तो सबके होते हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने देश को तो जातियों में बांट ही दिया अब ईश्वर को भी जातियों में बांट रहे हैं। जयनरायण शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि इनके मंदिरों पर इनका कब्जा होना चाहिए तो दलितों को मंदिरों पर कब्जा कर लेना चाहिए। उन्होंने भाजपा विधायक बुक्कल नवाब पर टिप्पणी करने से मना कर दिया और कहा कि वे सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए ईश्वर को दूसरे समुदाय का बता रहे हैं। ईश्वर की कोई जाति नहीं होती। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहा कि आप भी योगी है और योगी की और ईश्वर की कोई जाति नहीं होती। आप कृपा करें और हमें बख्श दें।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला