मेरठ

आजादी के 75 वर्ष : कांग्रेस निकालेगी प्रदेश के हर लोकसभा क्षेत्र में 75 किमी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’

75 years of independence आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर भाजपा केंद्र सरकार जहां आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा पर्व की तैयारी कर रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर उप्र के प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में 75 किमी की भारत जोड़ो यात्रा निकालेगी। इसके अलावा प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा में 15 किलोमीटर की यात्रा निकाली जाएगी। यह जानकारी आज मेरठ पहुंचे कांग्रेस पार्टी के पश्चिमी उप्र प्रभारी प्रदीप नरवाला ने दी।
2 min read
• •
Updated: 2 Aug 2022, 8:40 PM IST
आजादी के 75 वर्ष : कांग्रेस निकालेगी प्रदेश के हर लोकसभा क्षेत्र में 75 किमी की 'भारत जोड़ो यात्रा'
आजादी के 75 वर्ष : कांग्रेस निकालेगी प्रदेश के हर लोकसभा क्षेत्र में 75 किमी की 'भारत जोड़ो यात्रा'

75 years of independence देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर इस बार जहां भाजपा नीत केंद्र सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है। वहीं देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस भी आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अपनी तरह से जश्न मनाने की तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में आज मेरठ में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रदीप नरवाल मेरठ पहुंचे और उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरा। हालांकि इस दौरान कांग्रेस कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में वो जोश नहीं दिखा जो कि पहले कभी दिखाई देता था।

मेरठ पहुंचे प्रदीप नरवाल ने कहा कि कांग्रेस अब 10 अगस्त से 15 अगस्त तक "भारत जोड़ो यात्रा" निकालेगी। मेरठ में भी कांग्रेस की ओर से आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 10 अगस्त से लेकर 14 अगस्त तक 75 किलोमीटर की भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली जाएगी। नरवाल ने मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा कभी भी भाजपा का विकल्प नहीं हो सकती। ये उत्तर प्रदेश की जनता 2022 के विधानसभा सभा चुनावों में देख चुकी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ये भारत जोड़ों यात्रा प्रत्येक विधानसभा में 15 किलोमीटर और लोकसभा में 75 से लेकर 150 किलोमीटर तक की दूरी तय करेगी।


प्रदेश महासचिव मण्डल प्रभारी विदित चौधरी ने कहा कि कांग्रेस आगामी पांच अगस्त को जिला मुख्यालय, विधानसभा स्तर व ब्लाक स्तर पर ईडी के दुरुपयोग, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगी। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अवनीश काजला व शहर अध्यक्ष ज़ाहिद अंसारी ने व संचालन प्रदेश सचिव नसीम खान ने किया। बैठक में डॉ0 यूसुफ कुरैशी, हरिकिशन अम्बेडकर,डॉ0 ओपी शर्मा,रंजन शर्मा,अनिल शर्मा, नसीम क़ुरैशी,मोनिंदर सूद, गौरव भाटी,रविन्द्र सिंह,डॉ जफरउल्ला,जगदीश शर्मा,मुगीस जिलानी,महेन्द्र शर्मा,मनजीत सिंह कोछड़,धूम सिंह गुजर्र,कामेश रत्न,राकेश सिंह,नसीम कुरैशी, अरविन्द तालियांन, दिनेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला