Bharat Jodo Yatra कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ों यात्रा’ से कांग्रेसियों में उत्साह जागा है। दक्षिण भारतीय राज्यों में ‘भारत जोड़ों यात्रा’ को मिल रहे समर्थन के बाद अब देश के विभिन्न महानगरों में कांग्रेसी भी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाल रहे हैं। मेरठ में भी कांग्रेसियों ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली। यात्रा मेरठ के प्रमुख चौराहों और सड़कों से निकाली गई।
Bharat Jodo Yatra भारत माता की जय, हिन्दू-मुस्लिम-सिख-ईसाई आपस मे हैं, भाई-भाई, सारे जहाँ से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा, आदि गगन भेदी नारों के साथ मेरठ में कांग्रेसियों ने ‘भारत जोडों यात्रा’ का शुभारंभ किया। मेरठ में ‘भारत जोडों यात्रा’ का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला व शहराध्यक्ष ज़ाहिद अंसारी ने किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर यात्रा का शुभारंभ किया।
‘भारत जोड़ो यात्रा’ टाउन हॉल गाँधी प्रतिमा से आरम्भ होकर घण्टाघर, पालिका बाजार, अहमद रोड़, छतरी वाला पीर, जलीकोठी,तहसील, टैक्सी सस्टैंड, गंगा मोटर कमेटी, सीता माता गुरुद्वारा सदर,भैसाली मैदान, सी0ए0बी0 इण्टर कालिज सदर,आयकर कार्यालय, शहीद स्मारक पर समाप्त हुई। यात्रा का शुभारंभ डॉ यूसुफ कुरैशी, विनोद मोघा, आदित्य शर्मा आदि ने आरम्भ किया। जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि भारत मे बेरोजगारी, महँगाई, भष्टाचार के कारण हाहाकार मचा हैं। लेकिन मोदी सरकार अपने झूठे प्रचार व कांग्रेस काल के निर्माणों का उद्घाटन करने में मस्त हैं।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की ‘भारत जोडों यात्रा’ मिलता जनसमर्थन मोदी सरकार की निराशा प्रगट करती हैं। शहराध्यक्ष ज़ाहिद अंसारी ने कहा कि भाजपा राहुल गांधी जी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा से बौखला गई हैं, इसलिये अनर्गल आरोप लगा रही हैं। यात्रा में प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर, धूम सिंह गुर्जर, सलीम खान,जगदीश शर्मा,महेन्द्र शर्मा,दिनेश उपाध्याय, इमरान अख्तर,ओमकार शर्मा,,रहात चौहान,रूसतम सैफी,नवनीत नागर, प्रधान,जितेन्द्र धामा, सलीम पठान, इरशाद सैफी,इरशाद पहलवान, सलीमुद्दीन शाह आदि सैकड़ां कार्यकर्ता उपस्थित थे।