27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ में कृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही की घोषणा, सूखाग्रस्त क्षेत्र में सरकार लगाएगी 20 हजार सोलर पंप और 21 सौ नलकूप

आज मेरठ के सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विवि में आयोजित वैज्ञानिकों के सम्मेलन में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पश्चिमी उप्र में मानसून के दौरान समान्य से कम हुई बारिश के कारण सूखी किसानों की फसल को लेकर कई राहत की घोषणाएं की। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि सरकार सूखाग्रस्त इलाकों में 20 हजार सोलर पंप और 21 सौ नए नलकूप लगाने जा रही है। इस दौरान कृषि मंत्री ने प्रदेश की राजनीति को लेकर बसपा और सपा पर भी निशाना साधा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 10 Sep 2022, 8:59 PM IST

सूखाग्रस्त क्षेत्र में सरकार लगाएगी 20 हजार सोलर पंप और 21 सौ नलकूप-कृषि मंत्री

सूखाग्रस्त क्षेत्र में सरकार लगाएगी 20 हजार सोलर पंप और 21 सौ नलकूप-कृषि मंत्री

मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि में शुरू हुए वैज्ञानिक सम्मेलन में आज प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। इस दौरान प्रदेश के कृषि मंत्री ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस बार मानसून के सीजन में सामान्य से कम बारिश हुई है। जिसके चलते किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मानसूनी बारिश कम होने से किसानों की फसलें सूख गई। जिससे किसानों को फसल की सिंचाई के लिए टयूबवैल और डीजल पंप का सहारा लेना पड़ा है। इससे फसल की लागत में बढ़ोतरी हुई है। इसको देखते हुए अब सरकार ने सूखाग्रस्त इलाकों में 20 हजार सोलर पंप व 21 सौ नए नलकूप लगाने की व्यवस्था की है। जिससे कि फसलों को नष्ट होने से बचाया जा सके। इसी के साथ कृषि मंत्री ने सपा और बसपा पर तंज कसते हुए कहा कि 2022 से पहले सपा- बसपा योगी सरकार को हटाने का सपने देख रही थी। लेकिन, दोनों ही पार्टियां डूब गईं।

मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में वैज्ञानिकों का सम्मेलन में कृषि मंत्री ने कहा कि नई तकनीक और नए शोध किसानों तक पहुंचे तो उनकी उन्नति होगी। उन्होंने कहा कि इस बार मानसून सीजन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सामान्य से कम बारिश हुई है। जिससे पश्चिमी उप्र के किसानों को नुकसान उठाना पड़ा। सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार ने सूखाग्रस्त इलाकों में 20 हजार सोलर पंप व 21 सौ नलकूप लगाने की बात कही है। इस नई व्यवस्था से सूखाग्रस्त इलाकों में किसान फसलों की आसानी से सिंचाई कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें : मेेडिकल कॉलेज में ब्रेन पोस्टेरियर कम्युनिकेटिंग आर्टरी के अनुरिसम की सर्जरी कर बनाया कीर्तिमान

उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक तकनीक किसानों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। जिससे कि किसानों को फसल उत्पादन में बढ़ोतरी के साथ नए बीजों आसानी से उपलब्ध हो सके। सपा मुखिया अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती पर भी कृषि मंत्री ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव से पहले दोनों दल के मुखिया योगी आदित्यनाथ सरकार को प्रदेश से हटाने की बात करते थे। लेकिन, प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फिर से सरकार बनी। लोकसभा चुनाव में भी दोनों का यही हाल होगा और पहले की तरह सपा और बसपा प्रदेश से खत्म होंगे।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग