27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेेडिकल कॉलेज में ब्रेन पोस्टेरियर कम्युनिकेटिंग आर्टरी के अनुरिसम की सर्जरी कर बनाया कीर्तिमान

LLRM Medical College Meerut मेरठ के मेडिकल कालेज ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक ओर कीर्तिमान स्थापित किया है। यहां के चिकित्सकों ने दिमाग का ऐसा जटिल आपरेशन किया है। जिसमें मरीज की जान बचने के बहुत ही कम चांस थे। लेकिन चिकित्सकों ने अपने हौसले और अनुभव से ना सिर्फ मरीज की जान बचाई बल्कि चिकित्सा के क्षेत्र में इस प्रकार का सफल आपरेशन कर इसमें सफलता भी पाई है। सर्जरी करने वाली चिकित्सा टीम को चारों ओर से बधाइयां मिल रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 10 Sep 2022, 3:06 PM IST

मेेडिकल कॉलेज मेरठ में ब्रेन पोस्टेरियर कम्युनिकेटिंग आर्टरी के अनुरिसम की सर्जरी कर बनाया कीर्तिमान

मेेडिकल कॉलेज मेरठ में ब्रेन पोस्टेरियर कम्युनिकेटिंग आर्टरी के अनुरिसम की सर्जरी कर बनाया कीर्तिमान

LLRM Medical College Meerut मेरठ मेडिकल के पीएमएसएसवाइ, सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक स्थिति न्यूरोसर्जरी विभाग, लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज मेरठ में ब्रेन की पोस्टेरियर कम्युनिकेटिंग आर्टरी के अनुरिसम की क्लिपिंग विधि द्वारा सफल ऑपरेशन कर एक कीर्तिमान स्थापित कर इतिहास रच दिया है। इस तरह का ऑपरेशन मेडिकल कॉलेज मेरठ में पहली बार हुआ है। ब्रेन को रक्त पहुचने वाली किसी भी रक्त की नाली(आर्टरी) में यदि अनुरिसम हो तो ऐसे केस को बहुत जोखिम भरा माना जाता है। अनुरिसम के फट जाने का खतरा होता है तथा उसमें मरीज की मृत्यु का भी खतरा होता है। मेडिकल कॉलेज के नयूरो सर्जरी विभाग के सहायक आचार्य डॉ अमनजोत सिंह ने इस केस की चुनौती को स्वीकार किया और पश्चिम उत्तर प्रदेश में इस तरह का पहला एवम सफल ऑपरेशन मेडिकल कॉलेज मेरठ में कर दिया।


मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डा0 वीडी पाण्डेय ने बताया कि प्रवेश राणा उम्र 50 साल निवासी ग्राम छाजूपुर, जनपद हापुड़ पिछले 6 महीनों से भीषण सिरदर्द से ग्रसित थीं। उन्होंने मेरठ के कई अस्पताल में दिखाया दवाइयां भी ली। लेकिन ठीक नहीं हुईं। तब उन्होंने मेडिकल कालेज में न्यूरो सर्जरी ओपीडी में परामर्श लिया। उनकी ब्रेन की एंजियोग्राफी करायी गयी। जिसमे पता चला कि उनके ब्रेन की पोस्टेरियर कम्युनिकेटिंग आर्टरी में अनुरिसम आ रहा है।

यह भी पढ़ें : Darul Uloom Deoband : योगी सरकार के फैसले के खिलाफ 24 सितंबर को दारूल उलूम में जुटेंगे मदरसा संचालक

मरीज को बीमारी की गम्भीरता से अवगत कराया गया तथा ऑपरेशन की सलाह दी गयी तथा मेडिकल कॉलेज में इसका सफल ऑपरेशन डॉ अमनजोत एवम उनकी टीम ने कर दिया। बताते चलें कि अब से पहले पश्चिम उत्तर प्रदेश में यदि इस तरह के अनुरिसम के केस जब भी मिलते थे उन्हें दिल्ली के सरकारी या गैर सरकारी अस्पतालों में रेफर कर दिया जाता था। मेडिकल कॉलेज प्राधानाचार्य डॉ आरसी गुप्ता ने न्यूरो सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अखिल प्रकाश, डॉ अमनजोत सिंह एवम उनकी टीम को सफल ऑपरेशन करने पर बधाई एवम शुभकामनाएं दीं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग