मेरठ

इस भाजपा नेता को मोदी आैर योगी का भी डर नहीं, अपनी सरकार के खिलाफ किया भ्रष्टाचार का यह काम

पूर्व प्रधान व अन्य लोगों ने भाजपा नेता पर लगाए आरोप      

2 min read
May 07, 2018

मेरठ। सत्ता में आने के बाद भाजपाइयों पर भी अब जमीन कब्जाने और लोगों के उत्पीड़न करने की घटनाएं आने लगी है। जो भाजपा नेता अपने आप को अनुशासित पार्टी कहते नहीं थकती थी और जिसके नेताओं और पदाधिकारियों को सरकार बनने के बाद ही नसीहत दी गई थी कि वे कोई ऐसा काम न करें जिससे पार्टी या सरकार की छवि को नुकसान पहुंचे। सत्ता में आने के बाद इस नसीहत का असर मात्र कुछ दिन ही रहा। अब भाजपा नेताओं पर भी सत्ता का असर दिख रहा है। उन पर खुलकर आरोप लग रहे हैं। कहीं जमीन कब्जाने के आरोप हैं तो कहीं रुपये हड़पने के। ऐसा ही एक आरोप भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह पर भी लगा है। उन पर आरोप है कि उन्होंने आठ हजार गज जमीन पर कब्जाकर उस पर प्लाट और फ्लैट आदि बनाकर बेच दिया। जमीन की कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें

धर्म परिवर्तन के बाद शादी, बच्ची को लेकर दर-दर की ठोकरें खा रही

जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन पद के उम्मीदवार भी

मनिंदर पाल सिंह वर्तमान में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन पद के दावेदार हैं। उनके खिलाफ मोर्चा खोला है पूर्व प्रधान व किसानों ने। गांव मामेपुर के पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह सिंह चाैहान, इलम सिंह और रतन लाल ने संयुक्त रूप से मनिंदर पाल सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी बंजर भूमि, चकरोड एवं किसानों की जमीन पर दबंगई के साथ कब्जा कर लिया है। उन्होंने बैनामे के कागज भी दिखाए। आरोपी पूर्व प्रधान ने भूमि के दस्तावेज और उसका खसरा नंबर भी मुहैया कराया। पूर्व प्रधान ने कहा कि मनिंदर पल सिंह ने गैर कानूनी तरीके से किसानों की जमीन को खुर्द-बुर्द कर दिया है। जिसकी शिकायत उन्होंने एसडीएम, डीएम, कमिश्नर, डिप्टी सीएम और सीएम तक से की, लेकिन राजनैतिक संरक्षण के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई।

एक माह का समय उसके बाद करेंगे आत्मदाह

उन्होंने प्रशासन को कार्रवाई के लिए एक माह का समय दिया है। उनका कहना है कि अगर इस एक माह के भीतर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वे आत्मदाह को मजबूर होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन के साथ ही भाजपा सरकार की भी होगी।

पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष ने कहा

इस बारे में जब पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह से बात की गई तो उनका कहना था कि सभी आरोप राजनीति के तहत लगाए जा रहे हैं। वह चेयरमैन पद का चुनाव लड़ रहे हैं इस कारण उन पर यह आरोप लग रहे हैं, जिससे चुनाव प्रभावित हो जाए।

ये भी पढ़ें

इस शहर में रैपिड रेल की फिर बाधा पार, 90 किलोमीटर का सफर कराएगी 62 मिनट में!
Published on:
07 May 2018 05:35 pm
Also Read
View All
सौरभ हत्याकांड अपडेट: नीले ड्रम वाली मुस्कान बोली-संपत्ति के लिए फंसाया गया, थानेदार समेत इन्हें कोर्ट में तलब करने की मांग; आज क्या?

बेटी बोली- काले रंग के कपड़े में एक चोर आया मम्मी को मार कर चला गया…मां की लाश के पास रोती मिलीं तीन मासूम बेटियां

योगी राज में इंसाफ की गुहार: मेरठ में ठगी का शिकार पूर्व फौजी रोते हुए बोला- मेरे साथ न्याय करो

नीले ड्रम वाली मुस्कान का साथी साहिल कोर्ट में नहीं दे सका कोई सबूत; मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की अगली सुनवाई कब?

कलयुगी औलाद ने पिता का फावड़े से फोड़ डाला सिर; लहूलुहान होकर गिरे, मामूली सी बात पर मेरठ में हुआ हत्याकांड