मेरठ

कार मांगकर घूमने निकले थे मौसेरे भार्इ, फिर कुछ एेसा हुआ कि घर पर पहुंची यह खबर

पड़ोसी की कार लेकर निकले थे घर से, घर के लोग कर रहे थे इंतजार
2 min read
• •
Updated: 15 Jul 2018, 9:11 PM IST
meerut
कार मांगकर घूमने निकले थे मौसेरे भार्इ, फिर कुछ एेसा हुआ कि घर पर पहुंची यह खबर

मेरठ। पड़ोसी की कार मांगकर रात में घूमने निकले मौसेरे भाइयों को पता नहीं था कि कार में कितना तेल है। वे कार से आसपास के क्षेत्र में घूमते रहे, लेकिन अचानक तेल खत्म हुआ तो वे कार को साइड में लगाकर रेलवे ट्रैक पर बैठकर सुबह का इंतजार करने लगे। अचानक उनके साथ ऐसी दर्दनाक घटना घटी कि उनके परिवार में भी हड़कंप मच गया।खरखौदा में रविवार सवेरे एक भयानक हादसा हो गया। रेलवे ट्रैक पर बैठकर सुबह होने का इंतजार कर रहे दो मौसेरे भाई काल के गाल में समा गए। रेलवे स्टेशन के पास रविवार तड़के ट्रेन की चपेट में आकर दो मौसेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों लड़कों के परिजन शनिवार रात से उनके घर न लौटने पर तलाश में लग गए थे। जब परिवार को दोनों की मौत की खबर मिली तो घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पेट्रोल खत्म हुआ तो करने लगे सुबह का इंतजार

पुलिस के मुताबिक खरखौदा के वार्ड दो मोहल्ला निवासी 19 वर्षीय अंकित पुत्र मुकेश अपने मौसेरे भाई 17 साल के विकास व एक अन्य दोस्त के साथ पड़ोस से कार लेकर शनिवार की शाम घर से निकले थे। रात में कार का पेट्रोल खत्म हो गया। उसके बाद अंकित और विकास घर नहीं पहुंच पाए। जानकारी के अनुसार रविवार तड़के दोनों मौसेरे भाई खरखौदा रेलवे स्टेशन के पास सुबह होने की इंतजार में ट्रैक पर बैठे थे। तभी ट्रेन आ गई और दोनों रेल की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। खरखौदा के इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी का कहना है कि इस मामले में परिजनों ने काफी तलाश के बाद गुमशुदगी की सूचना दी थी। पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला