मेरठ

क्रिकेटर भुवनेश्वर की शादी में हो सकता है हंगामा, जाने क्या है मामला

23 नवंबर को होने जा रही Cricketer Bhuvneshwar kumar-Nupur की शादी, लेकिन परिवार वालों को सता रहा है ये डर
2 min read
• •
Updated: 25 Oct 2017, 11:59 AM IST
Cricketer bhuvneshwar kumar
Cricketer bhuvneshwar kumar

मेरठ. इंटरनेशनल क्रिकेटर Bhuvneshwar kumar की शादी 23 नवंबर को होने जा रही है। भुवनेश्वर ने दीपावली पर यह डेट फिक्स की है, लेकिन अभी घरवाले कुछ बोलने को तैयार नहीं है। शहर में bhuvneshwar kumar-Nupur की शादी को लेकर लोगों का क्रेज अभी से बढ़ने लगा है। हर कोर्इ भुवनेश्वर की शादी में शामिल होना चाहता है। यह ठीक वैसा ही हो रहा है, जैसे 2010 में लोकल ब्वाॅय इंटरनेशनल क्रिकेटर प्रवीण कुमार की शादी को लेकर उनके फैंस में था। प्रवीण कुमार शहर के पहले इंटरनेशनल क्रिकेटर हैं। उन्होंने अपनी शादी सामान्य रूप से करने का फैसला किया था, लेकिन उनकी शादी में इतनी भीड़ आ गर्इ थी और हंगामा जैसा माहौल हो गया था। जिसे संभालना मुश्किल हो गया था। मुश्किल से पीके वरमाला के लिए स्टेज तक पहुंच पाए थे आैर शादी से जुड़ी अन्य रस्मों पर भी भीड़ भारी पड़ी आैर अस्त-व्यस्त का माहौल रहा। भुवनेश्वर के घरवालों को भी इसी बात की चिंता सता रही है कि कहीं भुवनेश्वर की शादी में भी क्रिकेटर प्रवीण कुमार की शादी जैसा हंगामा ना हो जाए, और शादी की रस्में सही तरीके से पूरी ना हो पाए।

उस शादी से ले रहे सबक

पीके शादी में भुवनेश्वर का परिवार भी गया था। वहां का माहौल देखकर भुवनेश्वर की शादी में बड़ी सोच-समझकर माता-पिता तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो भुवनेश्वर की शादी के बुलंदशहर व दिल्ली में रिशेप्सन करने का मकसद भी यही है कि मेरठ में शादी में किसी को परेशानी न हो। दिल्ली के रिसेप्सन में कप्तान virat kohli व टीम इंडिया के अन्य क्रिकेटर शामिल हो सकेंगे। विराट के साथ फिल्म अभिनेत्री Anushka Sharma के भी आने की संभावना है। सूत्रों की मानें तो मेरठ में 23 नवंबर को भुवनेश्वर और नुपुर की शादी में सीमित लोगों को आमंत्रित किया जाएगा आैर सुरक्षा को लेकर भी कड़े बंदोबस्त होंगे। शादी में आमंत्रित लोगों को तीन स्थान दिए गए हैं, जिससे मेरठ में शादी समारोह में भीड़ कम रहे।


एेसा रहा था माहौल

18 नवंबर 2010 को प्रवीण कुमार-सपना चौधरी की शादी जेसी रिसोर्ट में हुर्इ थी आैर अगले दिन रिशेप्सन हुआ। घुड़चढ़ी से लेकर रिशेप्सन तक पीके को पब्लिक से बचना पड़ा था। पीके से पहले स्टेज तक पहुंची भीड़ को बाउंसरों ने खदेड़कर वरमाला करवार्इ थी, तो वर-वधू के साथ खाना खाने से लेकर फेरे लेने तक शहर के लोग फोटो लेने के लिए वहीं डटे रहे। जिन्हें आमंत्रित किया गया था, वे पंडाल में आने के लिए तरस रहे थे। शहर व आसपास के इलाकों से पहुंचे युवक शादी में घुस गए थे। यही हाल रिशेप्सन में भी रहा। पीके की शादी में विराट कोहली व शिखर धवन भी पहुंचे थे, भीड़ ने इन्हें घेर लिया था। यहां का माहौल देखकर ये भी ज्यादा देर नहीं रुके थे।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला