मेरठ

IPL- 2019 के लिए इस बड़े खिलाड़ी पर नहीं लगी बोली, सभी पड़े अचंभे में, इसके पीछे मानी जा रही ये वजह

आर्इपीएल सीजन-12 की टीमों के लिए क्रिकेटरों पर लगी एक से बढ़कर बोली  
2 min read
• •
Updated: 19 Dec 2018, 12:03 PM IST
rajasthan news
IPL- 2019 के लिए इस बड़े खिलाड़ी पर नहीं लगी बोली, सभी पड़े हुए अचंभे में

मेरठ। IPL-2019 के लिए खिलाड़ियों पर बोली लग चुकी है आैर उनकी विभिन्न टीमों में एंट्री हो चुकी है। कर्इ क्रिकेटरों पर बड़ी बोली क्रिकेट फैंस को चौंका देने वाली रही तो कर्इ एेसी बोली एेसी रही, जिन पर किसी की निगाह ही नहीं गर्इ, जबकि उनके जूनियर्स क्रिकेटरों को बड़ी राशि में खरीद लिया गया। एेसा ही एक खिलाड़ी दुनिया की क्रिकेट में छाया हुआ है, लेकिन उस पर किसी ने छोटी-बड़ी कोर्इ बोली नहीं लगार्इ है।

भुवनेश्वर कुमार पर नहीं लगी बोली

बहुत कम समय में अपनी स्विंग बाॅलिंग से विश्व क्रिकेट में धाक जमा चुके भुवनेश्वर कुमार पर आर्इपीएल सीजन-12 के लिए क्रिकेटरों की नीलामी में कोर्इ बोली नहीं लगी। सभी अचंभे में हैं। इस स्विंग मास्टर पर अगर किसी की निगाह नहीं गर्इ तो इसकी वजह टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के बयान को भी माना जा रहा है, जिसमें विराट कोहली ने कहा था कि भुवनेश्वर को IPL-12 में नहीं खिलाना चाहिए, क्योंकि उसे विश्व कप खेलने के लिए आराम करने के लिए समय नहीं मिलेगा।

विराट कोहली ने तब यह कहा था

इन दिनों भुवनेश्वर कुमार आस्ट्रेलियार्इ दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा हैं। इधर आर्इपीएल-12 में नीलामी में भुवनेश्वर कुमार पर कोर्इ बोली नहीं लगी। इससे क्रिकेट फैंस चिंतित हैं कि भुवनेश्वर को आर्इपीलएल में खेलते देखेंगे भी कि नहीं। इससे विराट कोहली के उस बयान को भी जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने अगले साल इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के लिए भुवनेश्वर कुमार को तरोताजा रखने के लिए आर्इपीएल में नहीं खिलाने की गुजारिश की थी। हालांकि आर्इपीएल 2019 में 29 मार्च से शुरू होकर 19 मर्इ को समाप्त होगा। जबकि विश्व कप में भारत का पहला मुकाबला पांच जून को दक्षिण अफ्रीका से होगा। अगर भुवनेश्वर आर्इपीएल नहीं खेलते हैं तो वह विश्व कप की तैयारी के लिए करीब दो महीने क्रिकेट मुकाबलों से दूर रहेंगे। एेसे में भुवनेश्वर कुमार पर बोली नहीं लगने से सभी अचंभे में हैं।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला