मेरठ

विवाहिता और उसके मासूम बेटे के अपहरण के बाद दबंग ने महिला से किया दुष्कर्म

बेटे के सीने पर तमंचा रखकर महिला से करता ता बलात्कार

2 min read
Jun 21, 2018
विवाहिता और उसके मासूम बेटे के अपहरण के बाद दबंग ने महिला से किया दुष्कर्म

मेरठ. एक महिला और उसके बेटे के अपहरण और बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक दबंग युवक ने पहले एक मां और उसके नवजात का अपहरण किया इसके बाद बेटे को जान से मारने की धमकी देकर नवजात पर तमंचा लगा दिया। इसके बाद महिला से बोला अगर मेरा कहना नहीं माना तो इसका टिकट काट दिया जाएगा। कलेजे के टुकड़े की जान युवक के हाथ में देखकर मां ने खुद को दुष्कर्मी के हाथों में समर्पित कर दिया। युवक दरिंदगी की हद तक चार दिन तक महिला से दुष्कर्म करता रहा। दुष्कर्मी का जब मन भर गया तो वह उसको गंगनगर पर छोड़कर भाग गया। इसके बाद पीड़ित महिला किसी तरह से इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन युवती के पास पहुंचे तो उसकी हालत देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद परिजन युवती को लेकर थाने पहुंचे। यहां युवती ने पुलिस को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस ने युवती का मेडिकल कराकर उसे घर भेज दिया और अब आरोपी की तलाश में जुट गई है। हालांकि, आरोपी का अभी तक पता नहीं चला है। उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है।

भावनपुर क्षेत्र से पांच दिन से लापता चल रही एक विवाहिता ने थाने पहुंचकर एक व्यक्ति पर खुद के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक आरोेपी कार में उसका और उसके नवजात बेटे का अपहरण करले गया और कंकरखेड़ा ले जाकर चार दिन तक दुष्कर्म करता रहा। इस बीच वह उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देता था और बेटे पर तमंचा तान दिया करता था। दुष्कर्मी के चंगुल से छूटने के बाद अब्दुल्लापुर निवासी पीड़िता अपने पिता के साथ थाने पहुंची। यहां महिला ने बताया कि बीती 15 जून की सुबह जानसठ निवासी बिजेन्द्र सफेद रंग की कार में उसका और उसके तीन वर्षीय पुत्र का अपहरण कर ले गया। आरोप है कि बिजेन्द्र उसे कंकरखेड़ा स्थित किसी मकान में ले गया और उसके पुत्र की कनपटी पर तमंचा रखकर उसे जान से मारने की धमकी देकर महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा।

पीड़िता का आरोप है आरोपी चार दिन तक उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। इसके बाद उसे गंगानगर पर छोड़कर भाग गया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उसकी गिरफ्तारी की मांग की है। एसपी देहात राजेश कुमार ने थाना पुलिस को जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।

ये भी पढ़ें

योगी आने वाले थे गाजियाबाद में, मेरठ में पुलिस पर हुआ पथराव, भागकर बचार्इ जान
Published on:
21 Jun 2018 05:37 pm
Also Read
View All