मेरठ

योगी सरकार में बदमाशों को नहीं पुलिस का डर, किसान की गला रेतकर हत्या

किसान रामफल की अज्ञात बदमाशों ने गांव के ही बाहर धारदार हथियारों से गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी।
2 min read
• •
Updated: 29 Sep 2018, 8:44 PM IST
police on murder spot
योगी सरकार में बदमाशों को नहीं पुलिस का डर, किसान की गला रेतकर हत्या

बागपत। जिले में आपराधिक वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। बेखौफ बदमाश एक के बाद एक बड़ी वारदातों को अंजाम देकर सनसनी फैला रहे हैं। ताजा मामला बिनौली थाना इलाके का है, जहां बेखौफ़ बदमाशों ने एक किसान का धारदार हथियार से कत्ल कर इलाके में सनसनी फैला दी। किसान की निर्मम हत्या से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

दरअसल मामला बिनौली थाना क्षेत्र का है, जहां रंछाड़ गांव का रहने वाला 50 वर्षीय किसान रामफल रात में घर से खेत पर गया था। लेकिन जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। आखिरकार काफी खोजबीन करने के बाद वही हुआ जिसका परिजनों को डर था। दरअसल किसान रामफल की अज्ञात बदमाशों ने गांव के ही बाहर धारदार हथियारों से गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी। साथ ही उसका शव गांव के ही बाहर सड़क किनारे खेतों में फेंककर बदमाश फरार हो गए। वहीं किसान की हत्या के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया।

आपको बता दे कि योगी सरकार ने सत्ता में आने के बाद पुलिस को अपराधियों के खात्मे की खुली छूट दे रखी है। पुलिस भी लगातार एनकाउंटर कर बदमाशों का सफाया करने में जुटी है। लेकिन फिर भी लगभग डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी बदमाशों में अभी तक पुलिस का भय व्याप्त नहीं हुआ है। जिसकी वजह से बदमाश लगातार दुस्सासहसिक वारदातों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं। जबकि पश्चिमी यूपी में पुलिस द्वारा सबसे ज्यादा अपराधियों के एनकाउंटर किए गए हैं। बदमाशों द्वारा की गई किसान की निर्मम हत्या के बाद गांव के लोगों में दहशत का माहौल है।

Published on: