27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ड्यूटी के दौरान वर्दी में जाम छलकाती यूपी पुलिस, देखें वीडियो

यूपी पुलिस के रोज नए ऐसे कारनामे सामने आ रहे हैं जिससे सरकार की भी किरकरी हो रही है।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हाथरस

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 29 Sep 2018, 7:13 PM IST

UP Police

ड्यूटी के दौरान वर्दी में जाम छलकाती यूपी पुलिस, देखें वीडियो

हाथरस। सूबे के डीजीपी ओपी सिंह पुलिस की छवि सुधारने के लिए रात दिन प्रयासरत हैं लेकिन यूपी पुलिस है कि सुधरने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले का है। यहां यातायात पुलिसकर्मी दुकान में खुलेआम बैठकर शराब पी रहे हैं। इन्हें वर्दी के मान का भी खयाल नहीं आया। जिस पुलिस पर लोगों की रक्षा करने की जिम्मेदारी है वही खुलेआम शराब पिये तो स्थिति क्या होगी। हाथरस के तालाब चौराहे पर यातायात व्यवस्था को सही करने के लिए लगे पुलिसकर्मी पास का ही एक दुकान में बैठकर खुलेआम वर्दी में शराब पी रहे हैं।

यह भी पढ़ें- ऐसा खतरनाक स्टंट आपने नहीं देखा होगा, मौत के मुंह में जाने से कम नहीं ये छलांग, देखें वीडियो

पहले भी कई वीडियो चुके हैं वायरल

जिले में पुलिसकर्मियों के शराब पीते वीडियो वायरल होने का यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी जिले में कई पुलिसकर्मियों की शराब पीते वीडियो सामने आई हैं। इसमें पूर्व में कुछ पुलिसकर्मियों को तत्कालीन एसपी सुशील घुले ने निलंबित भी किया था।

यह भी पढ़ें- प्रभु श्रीराम की शरण में पहुंच गये कांग्रेसी, रामधुन के साथ निकाली प्रभात फेरी, देखें वीडियो

वीडियो वायरल होते ही पुलिसकर्मियों में मची खलबली
हाथरस में एक दुकान के अंदर शराब पीते हुए इन तीनों पुलिसकर्मियों के वीडियो वायरल होते ही अन्य पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई है। वीडियो चर्चा का विषय बन गया है। बताते हैं कि इन पुलिसकर्मियों में एक पुलिसकर्मी हाथरस में तैनात है जबकि दो अलीगढ़ जिले में तैनात बताए जा रहे हैं।

एसपी ने सीओ सिटी को दिए जांच के आदेश

पुलिस कर्मियों के शराब पीने की वीडियो वायरल होने पर एसपी जयप्रकाश ने सीओ सिटी सुमन कनोजिया को जांच के आदेश दे दिए हैं। अब देखना होगा कि इन शराबी पुलिसकर्मियों पर क्या कार्रवाई होती है।

बड़ी खबरें

View All

हाथरस

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग