9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेर का लालच देकर 9 साल की बच्ची से गेहूं के खेत में 10 और 12 साल के लड़कों ने किया रेप

Hathras 9 year old girl rape case : हाथरस में 10 और 12 साल के दो बच्चों ने 9 साल की बच्ची से बेर देने के बहाने गेहूं के खेत में रेप किया।

less than 1 minute read
Google source verification
Rape case

9 साल की बच्ची से 10 और 12 साल के बच्चों ने किया दुष्कर्म, PC- Patrika

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां दो नाबालिग लड़कों जिनकी उम्र 10 और 12 साल बताई जा रही है। उन दोनों पर 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बेर का लालच देकर गेहूं के खेत में ले गए

पुलिस के मुताबिक घटना सिकंदरा राव थाना क्षेत्र की है। पीड़ित बच्ची चौथी कक्षा की छात्रा है। बताया जा रहा है कि वह शुक्रवार दोपहर अपने गांव के पास जंगल की ओर पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। इसी दौरान गांव के ही दो लड़कों ने उसे बेर दिलाने का लालच दिया और पास के गेहूं के खेत में ले गए।

एक ने पकड़ा, दूसरे ने किया दुष्कर्म

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार खेत में पहुंचने के बाद एक लड़के ने बच्ची को पकड़ लिया, जबकि दूसरे ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद दोनों आरोपी वहां से भाग गए। घर पहुंचने के बाद बच्ची ने रोते हुए पूरी घटना अपने परिवार को बताई। इसके बाद परिजन तुरंत सिकंदरा राव पुलिस स्टेशन पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी जे.एन. अस्थाना ने बताया कि पीड़िता और दोनों आरोपी नाबालिग हैं और एक ही गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों नामजद किशोरों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।