मेरठ

अब बेटे के कत्ल के गवाह मां-बाप को मिली ऐलानिया हत्या की धमकी

मेरठ में पुलिस पस्त, बदमाश मस्त
2 min read
• •
Updated: 1 Feb 2018, 8:49 PM IST
meerut

मेरठ. शहर में जुर्म अपने चर्म पर है। अपराधियों में पुलिस का कोई खोफ नजर नहीं आ रहा है। मेरठ में ऐलानिया कत्ल जैसे अपराध को अपराधी खुलेआम अंजाम दे रहे हैं। पति की हत्या के चश्मदीद गवाह मां-बेटे की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि बेटे की हत्या के गवाह मां-बाप को को इसी तरह की धमकियां मिल रही है, जिससे गवाहों में दहशत है। वहीं, पुलिस मूक दर्शक बनी हुई है। ऐसे में अपराधियों ने अपने गुनाह को छुपाने के लिए गवाहों को धमकाने का सिलसिला ही शुरू कर दिया है। एक के बाद एक ऐसे मामले मेरठ में सामने आ रहे हैं, लेकिन पुलिस इन सब मामलों में कुछ भी नहीं करती दिख रही है। अपराधी ग्वाहों को खुले आम घमका रहे हैं।

मेरठ में बेटे की हत्या के गवाह बने पिता को आरोपियों ने गवाही नहीं देने की धमकी दी है। बदमाशों ने चेतावनी दी है कि अगर दवाही दी तो मेरठ में हाल ही में परतापुर में गवाह माँ-बेटे जैसे ही कत्ल कर दिया जाएगा। दरअसल, बीते वर्ष 29 फरवरी 2017 को मेरठ में रात के वक्त एक होटल में प्रशान्त उर्फ रोबिन चौधरी की हत्या उसी के छह दोस्तों ने उसके पिता के सामने तीन गोली मारकर कर दी थी। तीनों आरोपियों के खिलाफ मेरठ के मेडिकल थाने में आईपीसी की धारा 147, 178,149,302, 120बी में मुकदमा दर्ज है।

आरोपियों ने मृतक के पिता योगेन्द्र सिंह को फोन करके अब धमकाना शुरू कर दिया है । आरोपी दबाव बना रहे हैं कि वे कोर्ट में बेटी की हत्या की गवाही नही दें। इसी खौफजदा होकर योगेन्द्र ने पुलिस आफिस पहुँचकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।। हालांकी पुरे मामले में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए संम्बन्धित थाना पुलिस को निर्देश दिए हैं। साथ ही एसपी क्राइम ने गवाहों को सुरक्षा देने के आदेश दिए हैं।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला