मेरठ

बीमार पति के पास थी पत्नी, घर में हुआ ऐसा काम, मच गया हड़कंप, देखें वीडियो

पुलिस छानबीन में जुटी, पकड़ में नहीं आया कोर्इ
2 min read
• •
Updated: 6 Feb 2019, 3:42 PM IST
meerut
बीमार पति के पास थी पत्नी, घर में हुआ ऐसा काम, मच गया हड़कंप, देखें वीडियो

मेरठ। महिला का पति काफी दिन से बीमार है। उसको चिकित्सीय सलाह पर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। महिला अपने पति की देखभाल के लिए अस्पताल में ही अधिकांश समय दे रही थी। इसी बीच उसके बंद घर में ऐसा हुआ कि हड़कंप मच गया। महिला अस्पताल से जब अपने घर पहुंची तो घर की हालत देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे वह भी घर की ऐसी हालत देखकर दंग रह गए। आसपास के लोगों को भी इस घटना की जरा भी भनक नहीं लगी। महिला का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की और जांच में जुट गई है।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक बंद घर को खंगालते हुए लाखों की चोरी को अंजाम दिया। घटना के समय गृहस्वामी अस्पताल में भर्ती था। वहीं उसकी पत्नी उसकी तीमारदारी में जुटी थी। मंगलवार को शाम वापस लौटने पर घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ितों में हड़कंप मच गया। उज्जवल गार्डन कॉलोनी शहजाद बेकरी के निकट रहने वाली हसीना ने बताया कि उसका पति शहाबुद्दीन पिछले काफी समय से बीमार है और गाजियाबाद स्थित अस्पताल में भर्ती है। हसीना के अनुसार छह दिन पूर्व वह अपने बीमार पति की तीमारदारी के लिए अस्पताल गई थी। मंगलवार की शाम को जब वह अपने घर पहुंची तो घर की हालत देखकर उसके पैरों तले जमीन निकल गई।

इसकी सूचना उसने मोबाइल से अपने पड़ोसियों को दी। बदहवास हसीना घर की हालत देख बेहोश हो गई। उसे जरा भी अनुमान नहीं था कि वह जब अस्पताल से वापस लौटेगी तो घर के भीतर का नजारा ऐसा होगा कि उसके होश उड़ जाएंगे। हसीना के मुताबिक छत के रास्ते घर में दाखिल हुए बदमाश लगभग दो लाख के सोने चांदी के जेवर, 50 हजार की नगदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर गए। पीड़िता ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ घटना की तहरीर दी है।

Updated on:
6 Feb 2019, 3:42 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई