मेरठ

दलितों ने अब मोदी और योगी सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप, भाजपा के मिशन 2019 पर पड़ सकता है बुरा असर, देखें वीडियाे

दलितों ने कहा- उनकी समस्याआें पर प्रशासनिक अफसर भी नहीं कर रहे सुनवार्इ
2 min read
• •
Updated: 13 Dec 2018, 2:11 PM IST
meerut
दलितों ने अब मोदी और योगी सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप, भाजपा के मिशन 2019 पर पड़ सकता है बुरा असर, देखें वीडियाे

मेरठ। एक तरफ जहां भाजपा दलितों को रिझाने में जुटी हुई है। दलितों को रिझाने के लिए केंद्र और प्रदेश में भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ रही, लेकिन फिर भी भाजपा के कब्जे में दलित बिरादरी नहीं आ रही है। दलितों के पट्टों पर दबंगों के कब्जे हो रहे हैं। प्रदेश हो या देश दलितों को दबाया और कुचला जा रहा है। मेरठ में भी दलितों की जमीन पर कब्जे की शिकायतें आती रहती है। दलितों की पट्टे की जमीन को लेकर मेरठ के कमिश्नरी में दलित समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

दलितों के पट्टों पर कर रहे दंबग कब्जे

दलितों के नेता सुशील कुमार के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने आए दलितों ने मोदी और योगी विरोधी नारे लगाए। इस दौरान जब दलित नेता सुशील कुमार का कहना है कि मोदी और योगी राज में दलितों पर अत्याचार बढ़े हैं। दलितों को जो पटटे की जमीनें मिली थी उनको कब्जाया जा रहा है। उन्हाेंने कहा कि जब से देश और प्रदेश में मोदी-योगी सरकार आई है तब से दलितों पर अत्याचार बढ़े हैं। उनकी जमीनों पर कब्जा करने की कोशिश सरकार कर रही है।

कोर्इ सुनवार्इ नहीं करने का आराेप

उन्होेंने पोहल्ली का मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सरधना क्षेत्र में आने वाले इस गांव में दलितों के पट्टे की जमीन पर कब्जे हुए हैं। इसके लिए हमने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे ही कनकपुर मोदीनगर का मामला है जिसमें 1978 में दलितों को 200 बीघा जमीन का पट्टा मिला था। जब से लेकर अब तक दलित जमीन को बोते आ रहे थे, लेकिन अब वर्तमान प्रधान दबंगई से छीनना चाहता है और वहां पर बोर्ड लगवा दिया है। इस तरह से दलितों के खिलाफ साजिश हो रही है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला