मेरठ

नशे में धुत्त चौकी इंचार्ज ने तोडा वकील का हाथ, अल्टीमेटम के बाद एसएसपी ने किया निलंबित

Highlights: -वकीलों में आया उबाल,बार ने लिखा एसएसपी को पत्र -एसएसपी ने देर रात एक्शन लेते हुए दारोगा को किया निलंबित -बार एसोसिएशन ने दिया था पुलिस—प्रशासन को अल्टीमेटम
2 min read
• •
Updated: 1 Aug 2020, 1:02 PM IST
police-g-59-5-34.jpg
हाई प्रोफाइल केसों की जांच में पक्षपात कर रहे पुलिस अधिकारी

मेरठ। नशे में धुत्त एक चौकी इंचार्ज और दीवान ने वकील को चौकी पर लाकर थर्ड डिग्री दी और उसका हाथ तोड़ दिया। इतना ही नहीं चौकी इंचार्ज न वकील को रात भर चौकी में बंद कर रखा। सुबह जब मामले की जानकारी एसओ को हुई तो उन्होंने वकील को चौकी इंचार्ज के कब्जे से मुक्त कराया। वकील के साथ हुई इस घटना से मेरठ के वकीलों में उबाल है।

बार एसोसिएशन ने इस मामले में एसएसपी को पत्र लिखकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। बार एसोसिएशन ने अल्टीमेटम दिया है कि अगर 24 घंटे के भीतर एसएसपी ने कोई एक्शन नहीं लिया तो उसके जिम्मेदार एसएसपी खुद होंगे। देर रात एसएसपी ने एक्शन लेते हुए दारोगा को निलंबित कर दिया। घटना थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र की है। जहां निवासी एक एडवोकेट ने चौकी इंचार्ज पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पिटाई से एडवोकेट के हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। खरखौदा थाना अंतगर्त मुरलीपुर निवासी एडवोकेट गफफार खान ने अघ्यक्ष, मेरठ बार एसोसिएशन को लिखे अपने पत्र में बताया है कि देर रात चौकी इंचार्ज जितेन्द्र कुमार सिंह और दीवान सुभाष उनक पङोसी इमरान के घर नशे में पहुंचे थे।

इमरान के घर पर न मिलने पर वे उसके नाबालिग बेटे को साथ ले जाने लगे। इसका गफ्फार ने विरोध किया। गफ्फार का आरोप है कि इस पर पुलिस वालों ने उसकी पिटाई की और अपने साथ चौकी ले गये। आरोप है कि चौकी पर दुबारा पिटाई की। मामला एसओ की संज्ञान में आने पर शुक्रवार तङके उसे छोङ दिया गया। गफ्फार का आरोप है कि पिटाई के कारण उसकी हाथ में फ्रेक्चर आ गया है। मेरठ बार एसेसिएशन के महामंत्री नरेश दत्त शर्मा ने बताया कि एसएसपी को पत्र लिख कर इस मामले में आरोपी पुलिसकर्मियों के विरूद्ध तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि जांच करने के बाद आरोपी दारोगा को निलंबित कर दिया गया है।

Updated on:
1 Aug 2020, 1:02 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला